फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi led NDA nears majority in Rajya Sabha

पूरा होने वाला है मोदी का बड़ा टारगेट, गैर-बीजेपी शासित राज्यों में हलचल तेज

Sun, 30 Jul 2017 05:29 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला Updated Sun, 30 Jul 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi led NDA nears majority in Rajya Sabha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
देश के गैर-बीजेपी शाषित राज्यों में राजनीतिक उठापटक जारी है, तो यूपी-गुजरात जैसे बीजेपी शासित राज्यों में भी विपक्षी नेताओं को तोड़कर हर हाल में एनडीए का कुनबा बढ़ाया जा रहा है। इन सब राजनीतिक उठा पटकों के पीछे सिर्फ और सिर्फ एक मकसद है।
विज्ञापन


वो मकसद है राज्यसभा में एनडीए की बढ़त, जो करीब करीब पूरी होने ही वाली है। आगामी यूपी-राज्य सभा चुनाव में एनडीए पूरी तरह से राज्यसभा में बहुमत में आ जाएगी और यही नरेंद्र मोदी की ओर से तय सबसे बड़ा लक्ष्य माना जा रहा है।
विज्ञापन


क्योंकि राज्यसभा में बहुमत मिलने के साथ ही नरेंद्र मोदी को अपने पक्ष में फैसले लेने में आसानी होती चली जाएगी और वो अपने वो सभी एजेंडे पूरी करेंगे, जो अबतक नहीं कर पाएं हैं। शायद इसमें साल 2019 के चुनाव से पहले श्रीरामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का मसला भी हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा में 245 सांसद होते हैं और यहां बहुमत के लिए 123 सांसदों की जरूरत है। मौजूदा समय में एनडीए के पास और निर्दलीय सांसदों को मिलाने के साथ उसके साथ खड़े हे सकते वाली क्षेत्रीय पार्टियों के सांसदों को मिलाकर 121 सांसदों का साथ है, जो बहुमत के बेहद करीब है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रणनीतियों पर चलकर पार्टी आने वाले समय में यूपी की 9 सीटों में से कम से कम 8 सीटों पर कब्जा जमा सकती है।

संभवत: मानसून सत्र के आखिर में हासिल हो सकने वाली ये जीत बीजेपी के लिए बड़े मौके की तरह होगी, जिसके बाद पार्टी अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए नीतियों को बनाने में किसी तरह की परेशानी नहीं झेलेगी। लोकसभा में बीजेपी-लेड एनडीए के पास पहले से ही प्रचंड बहुमत है। 

इस समय एनडीए के पास 89 सांसद हैं। इसके अलावा अब जेडीयू के 10 एनडीए के साथ आ गए हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश से पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे के निधन से खाली हुई सीट को भी उप-चुनाव में बीजेपी ने जीत लिया है। वहीं, वो गुजरात से एक सीट कांग्रेस से छीनने के बाद 91 सांसदों की गिनती तक पहुंच गया। मौजूदा समय में एनडीए के पास 91 सीटे हैं।

अप्रैल 2018 के बाद संसद के उच्च सदन में भी दिखेगा मोदी का जलवा, BJP बनेगी सबसे बडी पार्टी


इसके अलावा एआईएडीएमके, बीजेडी, टीआरएस, वाईएसआरसीपी और इनेलो भी बीजेपी को लेकर नरम रूख रखती हैं। इन दलों के कुल मिलाकर 26 सांसद हैं। इसके अलावा 8 मनोनीत सांसदों में से 4 सांसद भी एनडीए को सपोर्ट करते हैं।

इस तरह से कुल मिलाकर एनडीए और क्षेत्रीय दलों के पास(जो एनडीए के पक्ष में खड़े हो सकते हैं) 121 सांसद हो गए हैं। ये बहुमत से सिर्फ 2 कदम पीछे है। अब बीजेपी यूपी की 9 में से कम से कम 8 सीटें जीतने की हालत में पहुंच चुकी है, जबकि बिहार में उसे थोड़ा झटका लग सकता है। यहां अगले साल 6 सीटों पर चुनाव होना है, जिसमें 4 बीजेपी की और दो सीटें जेडीयू की हैं। पर कांग्रेस और आरजेडी मिलकर इसमें से 3 सीटें छीन सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed