{"_id":"652d711a5fc07ebdef0b4563","slug":"pm-narendra-modi-interacts-with-google-ceo-sundar-pichai-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने की गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बात, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण विस्तार पर दिया जोर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने की गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बात, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण विस्तार पर दिया जोर
Mon, 16 Oct 2023 10:51 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:51 PM IST
सार
पीएम मोदी ने सोमवार को गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई से बातचीत की।बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने गांधीनगर में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट) में अपना वैश्विक फिनटेक संचालन केंद्र खोलने की गूगल की योजना का स्वागत किया।
विज्ञापन
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
विस्तार
पीएम मोदी ने सोमवार को गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई से बातचीत की। दोनों के बीच भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण तंत्र के विस्तार पर चर्चा हुई। दोनों के बीच यह वर्चुअल बातचीत हुई। इस दौरान सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी को यूपीआई का लाभ उठाकर भारत में वित्तीय समावेशन को मजबूत करने की गूगल की योजनाओं को बताया।
प्रधानमंत्री ने गूगल के प्रयासों की सराहना की
वहीं प्रधानमंत्री ने भारत में क्रोमबुक के निर्माण के लिए एचपी के साथ गूगल की साझेदारी की सराहना की। प्रधानमंत्री ने गूगल की 100 भाषाओं की पहल को स्वीकार किया और एआई टूल को भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने के प्रयासों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने गूगल को सुशासन के लिए एआई टूल्स पर काम करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। प्रधानमंत्री ने गूगल को एआई शिखर सम्मेलन पर आगामी वैश्विक साझेदारी में योगदान देने के लिए भी आमंत्रित किया, जिसकी मेजबानी दिसंबर 2023 में नई दिल्ली में भारत द्वारा की जाएगी।
बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने गांधीनगर में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट) में अपना वैश्विक फिनटेक संचालन केंद्र खोलने की गूगल की योजना का स्वागत किया। पिचाई ने प्रधानमंत्री को GPay और UPI की ताकत और पहुंच का लाभ उठाकर भारत में वित्तीय समावेशन में सुधार करने की गूगल की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भारत के विकास में योगदान देने के लिए गूगल की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया।
पिचाई ने की मुलाकात
अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने मुलाकात के बाद ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में कई चीजों पर चर्चा हुई, जिसमें हमने अपने परिचालन को विस्तार से बताया। इसके अलावा, हमने एआई के इस्तेमाल सहित साझेदारी पर चर्चा की।

गूगल के सीईओ ने पीएम मोदी को दी जानकारीPM Modi virtually interacted with the CEO of Google and Alphabet Sundar Pichai earlier today. During the interaction, the Prime Minister and Pichai discussed Google's plan to participate in expanding the electronics manufacturing ecosystem in India. Prime Minister appreciated… pic.twitter.com/ORZSQrL2iC
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 16, 2023