फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi inaugurates Rajkot International Airport in Gujarat

Gujarat: देश को आगे बढ़ता देख परेशान हैं विपक्षी दल, राजकोट में इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन के बाद बोले PM मोदी

Thu, 27 Jul 2023 05:47 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, राजकोट (गुजरात)।
पीटीआई, राजकोट (गुजरात)। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 27 Jul 2023 05:47 PM IST
सार

राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो लोग देश की जनता को विकास से वंचित रखते हैं, जिन्हें कभी लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं की कोई परवाह नहीं थी, वे आज नाराज हैं। क्योंकि वे सब देख सकते हैं कि देशवासियों के सपने पूरे हो रहे हैं।

विज्ञापन
PM Narendra Modi inaugurates Rajkot International Airport in Gujarat
गुजरात के राजकोट में पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरवार को गुजरात के राजकोट शहर के पास एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन


एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह गुजरात का पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा है और इसे 1,405 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। राजकोट से लगभग 30 किलोमीटर दूर हीरासर गांव में स्थित यह केंद्र 1,025.50 हेक्टेयर (2,534 एकड़) क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें से भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण ने 1,500 एकड़ क्षेत्र में हवाई अड्डे का निर्माण किया है।
विज्ञापन


सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसमें 3,040 मीटर (3.04 किमी) लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे है जहां किसी भी बिंदु पर 14 विमान पार्क किए जा सकते हैं। अक्टूबर 2017 में पीएम मोदी ने राजकोट शहर के पास हीरासर गांव में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का भूमि पूजन किया था। गुरुवार को हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने परिसर में सैर की और अधिकारियों से सुविधा के तकनीकी पहलुओं के बारे में जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
 


रेस कोर्स मैदान में विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन
गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आए पीएम मोदी ने राजकोट शहर के रेस कोर्स मैदान में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। कार्यक्रम स्थल से पीएम ने सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई (SAUNI) योजना के पैकेज आठ और नौ को राज्य को समर्पित किया। इस मौके पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज राजकोट के साथ-साथ पूरे गुजरात और सौराष्ट्र के लिए बड़ा दिन है। पीएम मोदी ने कहा कि देश आगे बढ़ रहा है और आम लोगों के सपने पूरे हो रहे हैं। यह सब देख विपक्षी दल परेशान हैं।



पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें:-

  • अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं उन परिवारों के प्रति संवेदना जताना चाहता हूं जिन्हें प्राकृतिक आपदाओं के चलते काफी नुकसान उठाना पड़ा है। सभी परिवारों का जीवन जल्द से जल्द सामान्य हो इसके लिए भूपेंद्र सरकार काम कर रही है, इसमें केंद्र सरकार भी हर संभव मदद कर रही है।
  • जब मैं मुख्यमंत्री था तब मैंने कहा था कि गुजरात तो मिनी जापान बन रहा है तब बहुत लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया था लेकिन आज वे शब्द आपने सच कर के दिखा दिया। यहां के किसानों के लिए अब फल-सब्जियों को विदेश भेजना आसान हो जाएगा। राजकोट को सिर्फ एक हवाईअड्डा नहीं बल्कि नई ऊर्जा-नई उड़ान देने वाला एक पावरहाउस मिला है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए कड़ी मेहनत की है। प्रधानमंत्री ने कहा, जो लोग देश की जनता को विकास से वंचित रखते हैं, जिन्हें कभी लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं की कोई परवाह नहीं थी, वे आज नाराज हैं। क्योंकि वे सब देख सकते हैं कि देशवासियों के सपने पूरे हो रहे हैं।
  • प्रधानमंत्री ने भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (आई.एन.डी.आई.ए) बनाने वाले विपक्षी दलों पर निशाना साधा। कहा कि आज जब देश आगे बढ़ रहा है तो कुछ लोगों को परेशानी हो रही है...आज कल इन भ्रष्टाचारियों और परिवारवादियों ने अपनी जमात का नाम बदल दिया। चेहरे वही पुराने हैं, काम भी पुराने हैं, तौर-तरीके और मकसद भी वही हैं बस नाम बदल दिया है।
  • उन्होंने कहा, हम सुशासन की गारंटी के साथ सत्ता में आए और पिछले नौ वर्षों में हमने इसे पूरा किया है।
  • यह हमारी सरकार है जिसने कोरोना महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध के बावजूद महंगाई को काबू में कर के रखा है। आज हमारे पड़ोस के देशों में 25-30 फीसदी दर से महंगाई बढ़ रही है, लेकिन भारत में ऐसा नहीं है...हमारी सरकार की पूरी कोशिश है कि मध्यम वर्ग की जेब में ज्यादा से ज्यादा बचत हो।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed