फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi inaugurate a new circuit house in Gujarat’s Somnath today via video conferencing

गुजरात: सोमनाथ मंदिर सर्किट हाउस का पीएम ने किया उद्घाटन, बोले- जिन प्रयासों से मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ, वह हमारे लिए एक बड़ा संदेश

Fri, 21 Jan 2022 11:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 21 Jan 2022 11:45 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए गुजरात में सोमनाथ मंदिर सर्किट हाउस का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi inaugurate a new circuit house in Gujarat’s Somnath today via video conferencing
PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में सोमनाथ मंदिर सर्किट हाउस का किया उद्घाटन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के सोमनाथ मंदिर के पास बने सर्किट हाउस का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से हुए इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि भगवान सोमनाथ की आराधना में हमारे शास्त्रों में कहा कहा है- भक्तिप्रदानाय कृतावतारं तं सोमनाथं शरणं प्रपद्ये। यानी, भगवान सोमनाथ की कृपा अवतीर्ण होती है, कृपा के भंडार खुल जाते हैं। जिन परिस्थितियों में सोमनाथ मंदिर को तबाह किया गया और फिर जिन परिस्थितियों में सरदार पटेल जी के प्रयासों से मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ, वो दोनों ही हमारे लिए एक बड़ा संदेश हैं।

विज्ञापन


पीएम ने कहा कि अलग अलग राज्यों से, देश और दुनिया के अलग अलग कोनों से सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने हर साल करीब करीब 1 करोड़ श्रद्धालु आते हैं। ये श्रद्धालु जब यहां से वापस जाते हैं, तो अपने साथ कईं नए अनुभव, कईं नए विचार और एक नई सोच लेकर जाते हैं।
विज्ञापन


पीएमओ कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सर्किट हाउस 30 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुआ है। इस सर्किट हाउस को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यहां वीआईपी व डीलक्स कमरे भी उपलब्ध हैं। वहीं कॉफ्रेंस व ऑडिटोरियम हॉल भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर कमरे से दिखेगा समुद्र
इस सर्किट हाउस को इस तरह से बनाया गया है कि इसके हर कमरे को सी फेसिंग रखा गया है। यानी सभी कमरों से समुद्र दिखता है। पीएमओ कार्यालय की ओर से बताया गया कि सोमनाथ मंदिर के आसपास कोई सरकारी सुविधा उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में यह सर्किट हाउस सभी आवश्यकताओं को पूरा करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed