फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi in Mann ki Baat praised President of Suriname who took oath reciting Sanskrit Shlokas

सूरीनाम के राष्ट्रपति का शपथ के दौरान वेद मंत्र पढ़ना हमारे लिए गर्व की बात : पीएम मोदी

Sun, 26 Jul 2020 09:17 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 26 Jul 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi in Mann ki Baat praised President of Suriname who took oath reciting Sanskrit Shlokas
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि सूरीनाम के नए राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी द्वारा अपने हाथ में वेद लेकर शपथ की शुरुआत मंत्रोच्चार से करना भारतवासियों के लिए गर्व की बात है। आकाशवाणी पर मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 67वीं कड़ी में लोगों के साथ अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि संतोखी ने शपथ की शुरुआत वेद मंत्रों के साथ की, वेदों का उल्लेख किया और 'ॐ शांति: शांति: शांति:' के साथ अपनी शपथ पूर्ण की।

विज्ञापन


मोदी ने कहा, ‘अपने हाथ में वेद लेकर वे बोले- मैं, चन्द्रिका प्रसाद संतोखी और आगे उन्होंने शपथ में क्या कहा? उन्होंने वेद के ही एक मंत्र का उच्चारण किया। उन्होंने कहा, हे अग्नि, संकल्प के देवता, मैं एक प्रतिज्ञा कर रहा हूं। मुझे इसके लिए शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करें। मुझे असत्य से दूर रहने और सत्य की ओर जाने का आशीर्वाद प्रदान करें। सच में, ये, हम सभी के लिए, गौरवान्वित होने वाली बात है।’
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई देने के साथ अपने राष्ट्र की सेवा करने के लिए 130 करोड़ भारतीयों की ओर से शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि भारत से हजारों मील दूर स्थित इस छोटे से देश सूरीनाम के साथ भारत के बहुत ही करीबी संबंध हैं। उन्होंने कहा कि सौ साल से भी ज्यादा समय पहले, भारत से लोग वहां गए और उसे ही अपना घर बना लिया। आज, उनकी चौथी-पांचवी पीढ़ी वहां पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘आज सूरीनाम में एक चौथाई से अधिक लोग भारतीय मूल के हैं। क्या आप जानते हैं, वहां की आम भाषाओं में से एक ‘सरनामी’ भी, ‘भोजपुरी’ की ही एक बोली है। इन सांस्कृतिक संबंधों को लेकर हम भारतीय काफी गर्व महसूस करते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed