{"_id":"59d884314f1c1bf4688b47b9","slug":"pm-narendra-modi-dwarka-gujrat-okha-bet-dwarka-big-points","type":"story","status":"publish","title_hn":" PM बोले- विकास का सपना सबका, मैं सिर्फ रंग भर रहा हूं, ये हैं खास बातें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PM बोले- विकास का सपना सबका, मैं सिर्फ रंग भर रहा हूं, ये हैं खास बातें
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sat, 07 Oct 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका में एक पुल का शिलान्यास किया, यह पुल बेत द्वारका और ओख को आपस में जोड़ेगा। इस मौके पर पीएम ने जनसभा को संबोधित भी किया। पढ़िए उनके भाषण की खास बातें-
1. मोदी बोले कि यह ईंट-पत्थर से बना सिर्फ ब्रिज नहीं है बल्कि हजारों साल पुराने नाते को जोड़ने की कड़ी है। मोदी ने कहा कि वह पहले से ऐसा करना चाहते थे लेकिन पहले की केंद्र सरकार उनका साथ नहीं देती थी।
2. मोदी ने जीएसटी का भी जिक्र किया जिसकी दरों में केंद्र सरकार ने एक दिन पहले ही बदलाव किए थे। मोदी ने कहा कि इन बदलावों से ऐसे लग रहा है कि देश में अभी से दिवाली जैसा माहौल बन गया है।
विज्ञापन
3. मोदी ने कहा कि विकास का सपना पूरे देश के सवा सौ करोड़ भारतीयों का है जिसमें वह सिर्फ रंग भर रहे हैं।
पढ़ें: द्वारका ब्रिज का शिलान्यास कर बोले PM- GST में बदलाव से देश में दिवाली जैसा माहौल
4. मोदी ने गुजरात के सीएम रहे माधवसिंह सोलंकी का जिक्र कर कांग्रेस पर निशाना भी साधा। मोदी ने कहा मुझे ध्यान है कि तब पानी की टंकी के उद्घाटन के लिए पहले पेज पर ऐड दिया गया था।
5. मोदी ने कहा कि आम लोग चाहते हैं कि विकास के फल उनतक भी पहुंचे और कोई भी नहीं चाहता कि उनके बच्चे गरीबी में रहें। हम अपने लोगों की मदद करना चाहते हैं।
6. मोदी ने कहा कि द्वारका में मरीन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भी खुलेगा। पीएम ने बताया कि मरीन पुलिसिंग के सेक्टर में पहले से ध्यान देने और उनको मॉर्डन बनाने के बारे में सोचा जा रहा है।
7. मोदी ने बताया कि मछुआरों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उनको कम ब्याज पर लोन दिया जाएगा ताकि वह बड़ी नावें खरीद सकें।
8. मोदी ने कहा कि जो पर्यटक गिर के शेर देखने आते हैं वह द्वारकाधीश दर्शन के लिए भी आते हैं। उनके लिए यह पुल बहुत जरूरी था।