पीएम मोदी ने की फ्रांस में हमले की निंदा, कहा- आतंक के खिलाफ जंग में भारत साथ है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल के समय में हुए फ्रांस में आतंकी हमलों की निंदा की है। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को इसे लेकर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने आज फ्रांस के एक चर्च में हुए हमले पर भी खेद जताया। मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत हमेशा फ्रांस के साथ खड़ा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में लिखा, 'मैं आज नीस के एक चर्च में हुए नृशंस हमले से साथ फ्रांस में हाल में हुए आतंकी हमलों की कड़ी निंदा करता हूं। हमारी संवेदनाएं इन हमलों के पीड़ितों के परिवारों और फ्रांस की जनता के साथ हैं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत फ्रांस के साथ खड़ा है।'
I strongly condemn the recent terrorist attacks in France, including today's heinous attack in Nice inside a church. Our deepest and heartfelt condolences to the families of the victims and the people of France. India stands with France in the fight against terrorism.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 29, 2020
बता दें कि नीस में गुरुवार को एक चर्च में चाकू से किए गए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। हमलावर ने एक महिला का गला काट दिया। पिछले दो महीनों में पेरिस में यह तीसरा हमला है। एक पत्रिका में पैगंबर साहब पर कार्टून के दोबारा प्रकाशन के बाद पैदा हुए आक्रोश के बीच यह घटना हुई है।