फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi attends prayer meet organised on Mahatma Gandhi death anniversary at Gandhi Smriti in Delhi

Mahatma Gandhi: गांधी स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति धनखड़ भी रहे मौजूद

Mon, 30 Jan 2023 05:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 30 Jan 2023 05:46 PM IST
सार

ससे पहले सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पहुंचे थे। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi attends prayer meet organised on Mahatma Gandhi death anniversary at Gandhi Smriti in Delhi
गांधी स्मृति पर प्रार्थना सभा में शामिल हुए पीएम मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 75वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधी स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए। इस दौरान भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी वहां मौजूद रहे। इस मौके पर मशहूर गायक उदित नारायण ने 'रघुपति राघव राजा राम' पर प्रस्तुति दी। इससे पहले सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पहुंचे थे। 

विज्ञापन

 

देश की आजादी में महात्मा गांधी के योगदान को देखते हुए 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर भी राष्ट्रपिता महात्मा  गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया और लिखा कि 'मैं बापू की पुण्य तिथि पर उन्हें नमन करता हूं और उनके विचारों को याद करता हूं। मैं उन सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि देता हूं, जो देश की सेवा में शहीद हुए। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा और हम भारत को विकसित करने के लिए हमारे संकल्प को मजबूत करते रहेंगे'। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंची। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को नमन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed