{"_id":"6104b03b0d8277693f3f763e","slug":"pm-narendra-modi-asks-people-to-share-their-inputs-for-his-independence-day-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी: स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोलें पीएम मोदी, आप कर सकते हैं तय, लोगों से मांगी उनके 'मन की बात'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तैयारी: स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोलें पीएम मोदी, आप कर सकते हैं तय, लोगों से मांगी उनके 'मन की बात'
Sat, 31 Jul 2021 07:36 AM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Sat, 31 Jul 2021 07:36 AM IST
सार
पोर्टल पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों से 'नए भारत' के लिए उनके सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों से उनकी राय मांगी है। उन्होंने लोगों से कहा कि इस बार उनके विचार ही लाल किले की प्राचीर से गूंजेंगे। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि लोग अपने 'मन की बात' माईजीओवी (MyGov) पर साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन
कई साल से लोगों के सुझाव मांग रहे पीएम मोदी
जानकारी के मुताबिक, माईजीओवी पोर्टल पर बताया गया है कि पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में सरकारी कार्यक्रमों और नीतियों का जिक्र करेंगे। अहम बात यह है कि पीएम मोदी अपने भाषण के लिए पिछले कई साल से लोगों से उनके विचार और सुझाव मांगते आ रहे हैं।
विज्ञापन
My 15th Aug speech should represent the voice of 125 crore Indians. Share your ideas for the speech, on Mobile App. https://t.co/TYuxNO0R6P
— Narendra Modi (@narendramodi) July 31, 2016
विज्ञापन
पोर्टल पर दी गई यह जानकारी
पोर्टल पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों से 'नए भारत' के लिए उनके सुझाव मांगे हैं। ऐसे में आपके पास अपने विचार साझा करने का मौका है। आप अपने विचारों और सुझावों को शब्दों में पिरोकर साझा कीजिए, जिनमें से पीएम मोदी कुछ विचारों को चुनेंगे और 15 अगस्त के अपने भाषण में शामिल करेंगे।