फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi and Shinzo Abe will make launch of Bullet train project in september

PM मोदी-शिंजो आबे 14 सितंबर को करेंगे बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास

Wed, 30 Aug 2017 07:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Aug 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi and Shinzo Abe will make launch of Bullet train project in september

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट का काम जल्द ही शुरू होने वाला है। महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास कार्यक्रम 14 सितंबर को गुजरात में साबरमती के रेलवे स्टेडियम में होगा। इसकी तैयारी में रेलवे बोर्ड दिन-रात जुटा हुआ है। 

विज्ञापन


वैसे बुलेट ट्रेन का काम 2018 में शुरू होना था, लेकिन अब इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास 14 सितंबर को ही कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। इस प्रोजेक्ट को समय से पहले शुरू करने के कई सियासी मतलब भी निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस साल के अंत तक गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बुलेट ट्रेन का शिलान्यास भाजपा को राजनीतिक फायदा पहुंचा सकता है। शिलान्यास के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी के अलावा सुरेश प्रभु भी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- मोदी सरकार के तीन साल : काशी से क्योटो की ओर बढ़ता प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र    


गौरतलब है कि शुरू में बुलेट ट्रेन को मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन को 2023-24 तक ट्रैक पर उतार देने का लक्ष्य रखा गया है। गुजरात के साबरमती से मुंबई के बीच 12 स्टेशन होंगे।

यह ट्रेन 21 किलोमीटर समुद्र के भीतर से भी गुजरेगी। जापान इंटरनेशनल  को-ऑपरेशन एजेंसी (जाइका) और भारत सरकार ने मिलकर 508 किलोमीटर लंबे रूट की फिजिबिलिटी स्टडी का काम पूरा भी कर लिया है। जापान इसके लिए भारत को रियायती दरों पर 97,636 करोड़ रुपये का ऋण देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed