फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi and Sheikh Hasina an extensive productive discussion on bilateral issues relat

MEA: पीएम मोदी-शेख हसीना ने की वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा, कुशियारा नदी जल बंटवारे के समझौते पर हस्ताक्षर

Tue, 06 Sep 2022 08:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 06 Sep 2022 08:26 PM IST
सार

भारत दौरे पर आयी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और द्विपक्षीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि हसीना, आज शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगी।

विज्ञापन
PM Narendra Modi and Sheikh Hasina an extensive  productive discussion on bilateral issues relat
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा - फोटो : एएनआई

विस्तार

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने जल, व्यापार, आर्थिक संबंधों और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों से जुड़े द्विपक्षीय विषयों की एक पूरी श्रृंखला पर व्यापक और उपयोगी चर्चा की। 
विज्ञापन


विकास साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए दोनों नेता
क्वात्रा ने बताया कि दोनों नेताओं ने आतंकवाद, सीमा प्रबंधन और सीमा पार अपराधों को लेकर हमारे घनिष्ठ सुरक्षा सहयोग के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के प्रधानमंत्री बांग्लादेश में रेलवे इन्फ्रा परियोजनाओं के विकास सहित हमारी विकास साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर सहमत हुए। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू और उपराष्ट्रपति धनखड़ से मुलाकात  
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री इसके प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रतिनिधि स्तर की बैठक के बाद  बाद शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे पर क्या कहा?
उन्होंने आगे कहा कि हम रोहिंग्या मुद्दे से अवगत हैं। उन्हें शरण देने के मामले में बांग्लादेश की भूमिका को वैश्विक स्तर पर सराहना हो रही है। हमने भी वित्तीय सहायता प्रदान की है और भविष्य में जो भी मदद की आवश्यकता होगी, भारत सरकार देगी। भारत, म्यांमार को उनके (रोहिंग्या) प्रत्यावर्तन की दिशा में किए जा रहे सभी प्रयासों का समर्थन करता है।

दोनों देशों के बीच कई समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक में दोनों देशों के बीच कई अहम समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमने आतंकवाद और कट्टरवाद के खिलाफ सहयोग पर जोर दिया है। 1971 की भावना को जीवंत रखने के लिए यह बहुत जरूरी है कि हम ऐसी शक्तियों का मिलकर मुकाबला करें जो हमारे आपसी विश्वास पर आघात करना चाहती हैं। 

भारत-बांग्लादेश के बीच सहयोग में हो रहा निरंतर सुधार
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के साथ जारी किए गए एक संयुक्त बयान में पीएम मोदी ने कहा कि आज बांग्लादेश, भारत का सबसे बड़ा विकास भागीदार है और इस क्षेत्र में हमारा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। हमारे बीच सहयोग में निरंतर सुधार हो रहा है। 

कुशियारा नदी जलं बंटवारे के महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हमने इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी, स्पेस और न्यूक्लियर एनर्जी जैसे क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने का निश्चय किया है, जिसमें हमारी युवा पीढ़ी रूचि रखती है। इसके अलावा आज हमने कुशियारा नदी से जल बंटवारे पर एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 54 ऐसी नदियां हैं जो भारत-बांग्लादेश सीमा से गुजरती हैं और सदियों से दोनों देशों के लोगों की आजीविका से जुड़ी हैं। 


भारतीय रेलवे बांग्लादेश रेलवे के कर्मचारियों को प्रशिक्षण के साथ-साथ यात्री टिकट और माल ढुलाई संचालन के कम्प्यूटरीकरण के लिए आईटी जानकारी प्रदान करेगा। इस सबंधं में मंगलवार को दोनों देशों के बीच दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed