फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi addresses rally in Odisha, says govt is dedicated to the poor.

ओडिशा में बोले पीएम मोदी, हमारी सरकार गरीबों के लिए

Thu, 02 Jun 2016 01:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 02 Jun 2016 01:39 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi addresses rally in Odisha, says govt is dedicated to the poor.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बालासोर में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की जमकर तारीफ की साथ ही पिछली यूपीए सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की नीतियां गरीबों के लिए है। हम देश के सभी हिस्से को विकास करता हुआ देखना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के पश्चिमी हिस्सों में जिस तरह से आर्थिक विकास हुआ है वैसा विकास बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में क्यों नहीं हुआ? इसके लिए उन्होंने पिछली यूपीए सरकार को जिम्मेवार ठहराया। मोदी ने कहा कि यूपीए सरकार अपने किए वादे को पूरा करने में असफल रही।
विज्ञापन

 

सरकार के दो साल पूरे होने पर ओडिशा में पीएम की रैली

PM Narendra Modi addresses rally in Odisha, says govt is dedicated to the poor.
एनडीए सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर बीजेपी देश के अलग-अलग हिस्सों में रैली कर रही है। इसी कड़ी के तहत प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा के बालासोर में रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उमड़े जनसैलाब की सराहना करते हुए कहा कि ये जन-सैलाब देखकर प्रधान सेवक को ऊर्जा मिलती है। हमें जन-जन का समर्थन है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को याद करते हुए कहा कि ये डॉ. कलाम की कर्मभूमि है। बालासोर, मिसाइल सिटी है...जिसका देश के रक्षा क्षेत्र में अहम योगदान है।

प्रधानमंत्री बनने के बाद से अब तक मोदी का ये तीसरा ओडिशा दौरा है। इससे पहले 21 फरवरी को उन्होंने किसानों की रैली को संबोधित किया था। 7 फरवरी को पीएम मोदी ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के ऑयल रिफाइनरी प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया था। 1 अप्रेल 2015 में भी पीएम मोदी ओडिशा में थे जब उन्होंने राउरकेला स्टील प्लांट को देश के लिए समर्पित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed