Papua New Guinea: प्रधानमंत्री मोदी का पापुआ न्यू गिनी में भव्य स्वागत, पीएम मारपे ने छुए पैर; देखें वीडियो
पापुआ न्यू गिनी का यह पीएम मोदी का पहला और भारत के किसी भी प्रधानमंत्री का पहला दौरा है। इस वजह से भी यह दौरा बेहद खास है। सामान्य तौर पर पापुआ न्यू गिनी में शाम ढलने के बाद राष्ट्रध्यक्षों को पारंपरिक स्वागत नहीं किया जाता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के मामले में पापुआ न्यू गिनी ने अपनी परंपरा को बदल दिया है।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे। उनका विमान मोरेस्बी (जैक्सन) अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरा। इस दौरान उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। इस दौरान पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारपे भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री जेम्स मारपे ने पीएम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। जवाब में पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। प्रधानमंत्री मोदी FIPIC शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पापुआ न्यू गिनी पहुंचे हैं।
#WATCH | Prime Minister of Papua New Guinea James Marape seeks blessings of Prime Minister Narendra Modi upon latter's arrival in Papua New Guinea. pic.twitter.com/gteYoE9QOm
— ANI (@ANI) May 21, 2023विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी के लिए बदली परंपरा
पापुआ न्यू गिनी का यह पीएम मोदी का पहला और भारत के किसी भी प्रधानमंत्री का पहला दौरा है। इस वजह से भी यह दौरा बेहद खास है। सामान्य तौर पर पापुआ न्यू गिनी में शाम ढलने के बाद राष्ट्रध्यक्षों को पारंपरिक स्वागत नहीं किया जाता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के मामले में पापुआ न्यू गिनी ने अपनी परंपरा को बदल दिया है।
#WATCH | People from the Indian diaspora welcome Prime Minister Narendra Modi as he arrives in Papua New Guinea. pic.twitter.com/O2DfVjSRyd
— ANI (@ANI) May 21, 2023
'भारत माता की जय' के नारे लगे
पीएम मोदी के पापुआ न्यू गिनी पहुंचने पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ पारंपरिक स्वागत किया गया। पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री खुद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए पहुंचें। इसके बाद पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। यहां प्रवासी भारतीयों ने भी पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने 'हर-हर मोदी' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।
पीएम मोदी का दौरा अहम क्यों?
चीन हिंद और हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति लगातार मजबूत कर रहा है। अब भारत ने भी चीन को उसके पड़ोस में चुनौती देने की तैयारी कर ली है। इसके तहत भारत हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है। इसी के तहत पीएम मोदी का पापुआ न्यू गिनी का दौरा बेहद अहम है। पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी में फोरम फॉर इंडिया पैसिफिक आइलैंड कॉपरेशन सम्मेलन की तीसरी बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।
अहम बैठक सोमवार को होगी
यह सम्मेलन पापुआ न्यू गिनी में होगा और इसमें हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र के 14 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह बैठक सोमवार को होगी। साल 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने ही फिजी में FIPIC की शुरुआत की थी।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi reaches Papua New Guinea, receives ceremonial welcome.
— ANI (@ANI) May 21, 2023
PM Modi's visit is the first-ever visit by the Indian PM to Papua New Guinea. pic.twitter.com/E0srfABHAv
ऑस्ट्रेलिया में 'लिटिल इंडिया' जाएंगे
इसके बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी सिडनी में एक विशेष कार्यक्रम में भारतीय मूल के नागरिकों से मुलाकात करेंगे। यह कार्यक्रम हैरिस पार्क इलाके में होगा, जिसे लिटिल इंडिया के रूप में जाना जाता है।