{"_id":"598ce76b4f1c1bc5508b4632","slug":"pm-narender-modi-expresses-grief-over-earthquake-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोकलाम विवाद के बीच पीएम मोदी ने चीन में आए भूकंप पर जताया शोक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
डोकलाम विवाद के बीच पीएम मोदी ने चीन में आए भूकंप पर जताया शोक
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 11 Aug 2017 04:38 AM IST
विज्ञापन
PM MODI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-चीन डोकलाम विवाद को लेकर पिछले दो महीने से आमने सामने हैं। लेकिन इस कड़वाहट के बीच पीएम मोदी ने एक इंसानियत की मिसाल कायम की है। चीन में आए भूकंप पर पीएम मोदी ने दुख जाहिर किया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने चीन की लोकप्रिय साइनो वेबो माइक्रो ब्लॉलिंग वेबसाइट पर अपना दुख प्रकट किया। उल्लेखनीय है कि चीन के दक्षिणी-पश्चिमी में सियुचान प्रांत में 8 अगस्त को 6.6 की तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप के चलते 20 लोगों की मौत हो गई थी और सैंकड़ों लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने चीन में आए भयंकर भूकंप पर दुख प्रकट करते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। बता दें कि पीएम मोदी ने 2015 में अपने चीन दौरे के दौरान लोकप्रिय साइट पर अपना अकाउंट बनाया था। पीएम मोदी के इस अकाउंट पर हजारों फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चीन में एक हफ्ते के अंदर दो विनाशकारी भूकंप आए हैं। जिसमें सियुचान प्रांत में आए भूकंप में 20 लोगों की मौत, 431 घायल और 34 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।
वहीं, भूकंप के चलते तबाह हुए इलाकों से करीब 60 हजार लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। चीन का सियुचान में झियूझेंगू काउंटी लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस है जहां मंगलवार को 6.6 की तीव्रता का भूकंप आया था और इससे पहले उत्तर पश्चिमी इलाके झिनजियांग प्रांत में भी भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी।