फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM must speak on encroachment by China, says Sharad Pawar

Maharashtra: शरद पवार बोले- पीएम को चीन के अतिक्रमण पर बोलना चाहिए; राज ठाकरे, प्रफुल्ल पटेल पर भी साधा निशाना

Thu, 11 Apr 2024 09:51 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 11 Apr 2024 09:51 PM IST
सार

एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी को चीन के अतिक्रमण पर बोलना चाहिए था। उन्होंने राज ठाकरे और प्रफुल्ल पटेल के बयानों पर पलटवार किया है। 

विज्ञापन
PM must speak on encroachment by China, says Sharad Pawar
शरद पवार - फोटो : ANI

विस्तार

एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीन द्वारा देश के क्षेत्रों पर अतिक्रमण को लेकर उठाए जा रहे कदमों पर बोलना चाहिए। दरअसल हाल में देश के प्रधानमंत्री मोदी ने एक साक्षात्कार में भारत चीन के बीच सीमा विवाद पर कहा था कि दोनों देशों को बातचीत कर इस समस्या का त्वरित हल निकालना चाहिए। अब शरद पवार ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन


‘पीएम मोदी को चीन द्वारा अतिक्रमण के मुद्दे पर बोलना चाहिए’
पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने कच्चातिवु को लेकर कांग्रेस की आलोचना की, लेकिन उन्हें चीन द्वारा भारतीय क्षेत्रों के अतिक्रमण पर भी बोलना चाहिए। शरद पवार ने कहा कि चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र में अतिक्रमण के मुद्दे पर संसद के अंदर और बाहर चर्चा हुई लेकिन प्रधानमंत्री भारत-चीन सीमा विवाद पर उठाए गए कदमों के बारे में बात नहीं कर रहे। 
विज्ञापन


राज ठाकरे पर साधा निशाना
शरद पवार ने पीएम मोदी का समर्थन करने के लिए राज ठाकरे की आलोचना की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख ने पिछले 10-15 वर्षों में कई बार अपना रुख बदला है। बता दें कि मनसे प्रमुख ने कहा है कि वे बिना किसी शर्त के पीएम मोदी के समर्थन में रैलियों को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रफुल्ल पटेल के बयान पर दी प्रतिक्रिया
हाल में अजित पवार नीत राकांपा के प्रफुल्ल पटेल ने एक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि शरद पवार भाजपा को समर्थन देने के लिए 50 फीसदी तैयार थे, लेकिन अंतिम क्षण में पीछे हट गए। शरद पवार ने अब प्रफुल्ल पटेल पर पलटवार करते हुए कहा है किसने पार्टी छोड़ी और कौन रुक गया? पटेल ने यह भी दावा किया था कि 1996 में पवार देश के पीएम बन सकते थे। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह सच है लेकिन मैंने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था क्योंकि संसद में बहुमत नहीं था। पवार ने कहा कि एक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से मेरा नाम प्रस्तावित किया गया था। मेरे पास बहुमत नहीं था, इसलिए मुझे प्रस्ताव स्वीकार करना उचित नहीं लगा। 

एकनाथ खडसे के भाजपा में लौटने के बारे में पूछे जाने पर, पवार ने कहा कि खडसे को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है और इसलिए हमने उनके बाहर निकलने पर कोई रुख नहीं अपनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed