{"_id":"594a52c44f1c1bbf548b45f3","slug":"pm-modis-kerala-visit-was-under-target-of-terrorist-module-kerala-cm-confirmed","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी की केरल यात्रा पर था आतंकी हमले का खतरा, सीएम पिनरई ने की पुष्टि","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री मोदी की केरल यात्रा पर था आतंकी हमले का खतरा, सीएम पिनरई ने की पुष्टि
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 21 Jun 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
कोच्चि मेट्रों में पीएम मोदी
- फोटो : pmo
कोच्चि मेट्रो का उद्धाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आतंकी हमले का खतरा था। इस बात की पुष्टि केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने की है। इससे पहले केरल पुलिस के महानिदेशक टीपी सेनकुमार ने मंगलवार को इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री की यात्रा के दिन यहां बड़े खतरे की आशंका थी। उस दिन यहां एक आतंकी मॉड्यूल मौजूद था। हम इसकी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं।’
विज्ञापन
केरल के डीजीपी टीपी सेनकुमार ने शुक्रवार को हाईकोर्ट के पास प्रदर्शनकारियों पर किए गए पुलिस बल प्रयोग को जायज ठहराते हुए ये बातें कही। पुतुव्यपे के पास एलपीजी टर्मिनल के निर्माण को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया था। उन्होंने कोच्चि के पुलिस कमिश्नर यतीश चंद्र का भी बचाव किया। सूचनाओं के मुताबिक, उन्होंने ही प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया था।
विज्ञापन
राज्य के पुलिस प्रमुख ने कहा, प्रदर्शनकारियों ने अचानक उस रास्ते पर परेशानी खड़ा करने का प्रयास किया जिससे होकर 17 जून को प्रधानमंत्री का काफिला गुजरने वाला था। उस दिन अन्य सुरक्षा एजेंसियां रास्ते पर परीक्षण कर रही थी।
विज्ञापन
पीएम मोदी शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोच्चि आए थे। उन्होंने कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन किया और राज्यपाल पी सदाशिवम, केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू और मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के साथ मेट्रो रेल की यात्रा भी की थी।