फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm Modi will start distributing property cards under swamitva yojana on Sunday

पीएम मोदी प्रॉपर्टी कार्ड वितरण की करेंगे शुरुआत, एक लाख ग्रामीणों को होगा फायदा

Sat, 10 Oct 2020 03:55 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 10 Oct 2020 03:55 AM IST
विज्ञापन
pm Modi will start distributing property cards under swamitva yojana on Sunday
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को स्वामित्व (मालिकाना) योजना के तहत प्रॉपर्टी कार्ड वितरण की शुरुआत करेंगे। वह इस योजना को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लॉन्च करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को इस योजना को ग्रामीण भारत के लिए ऐतिहासिक कदम करार दिया। इस योजना से ग्रामीण इलाकों के लोग किसी भी तरह के ऋण या वित्तीय लाभ लेने के लिए वित्तीय संपत्ति के तौर पर अपनी प्रॉपर्टी या संपत्ति का उपयोग कर सकेंगे।  
विज्ञापन


पीएमओ ने कहा कि इस योजना के लॉन्च के दौरान एक लाख प्रॉपर्टी धारकों के मोबाइल पर लिंक भेजा जाएगा। इसकी मदद से वे अपना प्रॉपर्टी कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद प्रदेश सरकारों की तरफ से प्रॉपर्टी कार्ड बांटे जाएंगे। छह राज्यों के 763 गांवों के लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उत्तर प्रदेश के 346, हरियाणा के 221, महाराष्ट्र के 100, मध्य प्रदेश के 44, उत्तराखंड के 50 और कर्नाटक के दो गांव शामिल हैं। महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्यों के लाभार्थियों को उनके जमीन के कागजात डाउनलोड करने के लिए एसएमएस लिंक एक दिन के भीतर भेज दिया जाएगा।

महाराष्ट्र में प्रॉपर्टी कार्ड पर शुल्क रखा गया है, इसलिए वहां इसमें एक महीने तक का समय लग सकता है।पीएमओ ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रॉपर्टी मालिकों को नई तकनीक की मदद से इतने बड़े स्तर पर लाभ दिया जा रहा है।


इस योजना की शुरुआत करने के दौरान पीएम मोदी लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात भी करेंगे। स्वामित्व योजना पंचायती राज मंत्रालय की है। इस योजना को पीएम मोदी ने 24 अप्रैल को लॉन्च किया था। इस योजना को साल 2020 से 2024 तक के बीच में चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। इसके दायरे में करीब 6.62 लाख गांवों को लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed