फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will release benefits under PM CARES for Children Scheme on May 30

PM CARES for Children: कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों के अकाउंट में आज पैसे डालेंगे पीएम मोदी, हेल्थ कार्ड की पासबुक भी सौंपेंगे

Mon, 30 May 2022 06:38 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 30 May 2022 06:38 AM IST
सार

इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 29 मई 2021 को की गई थी। इसका उद्देश्य कोरोना महामारी में अपने माता-पिता को खो देने वाले बच्चों की व्यापक देखपाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
PM Modi will release benefits under PM CARES for Children Scheme on May 30
बच्चों के साथ पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : Twitter

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई (आज) को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत लाभ जारी करेंगे। कोरोना महामारी में अपने माता-पिता को खो देने वाले स्कूली बच्चों को छात्रवृत्ति हस्तांतरित करेंगे। इस दौरान आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत हेल्थ कार्ड की पासबुक बच्चों को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन


क्या है इस योजना का उद्देश्य
इस योजना के जरिए अनाथ बच्चों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना है और 23 वर्ष की आयु तक वित्तीय सहायता के साथ आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के लिए जिला बाल संरक्षण इकाइयों और नागरिक समाज के सदस्यों की सहायता से उपायुक्तों द्वारा बच्चों की पहचान की गई है। इन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु के कारण का उचित सत्यापन के बाद पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन पोर्टल पर विवरण अपलोड किया गया था। महिला एवं बाल विकास विभाग, डाक विभाग, सामाजिक न्याय और आधिकारिता, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विभागों के सहयोग से योजना के क्रियान्वयन के लिए नोडल विभाग है और जिला स्तर पर उपायुक्त नोडल प्राधिकारी हैं।
विज्ञापन


किस्तों में दी जाएगी खाते में रकम
योजना के तहत दिए जाने वाले दस लाख रुपये बच्चों के खातों में किस्तों में डाले जाएंगे। हर उम्र व कक्षा के अनुसार किस्त तय की गई है। 18 वर्ष की आयु होने पर पूरी रकम खाते में जमा होने के बाद राशि का बच्चे के नाम पर निवेश किया जाएगा और 23 साल की उम्र तक बच्चे को अपना खर्च चलाने के लिए हर महीने निर्धारित रकम दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed