फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will pay a visit to RSS founder Dr K B Hedgewar's memorial in Nagpur on March 30

Nagpur: PM मोदी 30 मार्च आएंगे नागपुर, आरएसएस संस्थापक के स्मारक का करेंगे दौरा

Thu, 27 Mar 2025 04:37 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 27 Mar 2025 04:37 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 मार्च को नागपुर में आरएसएस संस्थापक डॉ. के बी हेडगेवार की समाधि पर जाएंगे। प्रधानमंत्री बनने के  बाद नरेंद्र मोदी का यह पहला दौरा होगा।

विज्ञापन
PM Modi will pay a visit to RSS founder Dr K B Hedgewar's memorial in Nagpur on March 30
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही नागपुर का दौरा करने वाले हैं। पीएम मोदी 30 मार्च को नागपुर में आरएसएस संस्थापक डॉ. के.बी. हेडगेवार के स्मारक पर जाएंगे और माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर के विस्तार भवन की आधारशिला रखेंगे। बता दें हेडगेवार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दूसरे सरसंघचालक एम.एस. गोलवलकर के स्मारक नागपुर के रेशिमबाग इलाके में डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर में स्थित हैं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने गुरुवार को बताया कि पीएम मोदी 30 मार्च को इन स्मारकों का दौरा करेंगे। यात्रा के दौरान, पीएम माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर के विस्तार भवन की भी आधारशिला रखेंगे। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


आरएसएस के इतिहास के जानकारों ने बताया, यह पहली बार है कि कोई मौजूदा प्रधानमंत्री डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर का दौरा करेगा। उन्होंने कहा कि दिवंगत भाजपा के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने 2007 में स्मारक का दौरा किया था, लेकिन उस समय वह प्रधानमंत्री नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीक्षाभूमि भी जाएंगे पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि मोदी ने पहले "प्रचारक" के रूप में स्मारक का दौरा किया था, लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद वह पहली बार इस स्थान का दौरा कर रहे हैं। बावनकुले ने कहा कि मोदी दीक्षाभूमि का भी दौरा करेंगे, जहां 1956 में डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने अपने हजारों अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed