फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will launch Vishwakarma scheme tomorrow artisans and craftsmen will get loan of Rs 3 lakh

PM Modi: पीएम मोदी कल करेंगे विश्वकर्मा योजना की शुरुआत, कारीगरों-शिल्पकारों को मिलेगा तीन लाख का कर्ज

Sat, 16 Sep 2023 05:26 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 16 Sep 2023 05:26 AM IST
सार

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान के मुताबिक इस योजना का लाभ उन्हीं कारीगरों को मिलेगा, जिन्होंने बायोमीट्रिक आधारित पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर पंजीकरण करा रखा है। इन कारीगरों व शिल्पकारों को पीएम विश्वकर्मा प्रमाणपत्र और आईडी कार्ड के रूप में मान्यता मिलेगी।

विज्ञापन
PM Modi will launch Vishwakarma scheme tomorrow artisans and craftsmen will get loan of Rs 3 lakh
PM Modi - फोटो : Twitter

विस्तार

परंपराओं, संस्कृतियों, स्थानीय उत्पादों, कला-शिल्प की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने और कारीगरों व शिल्पकारों को कर्ज देने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 13,000 करोड़ रुपये आवंटित किए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्वकर्मा जयंती पर रविवार को इस योजना का शुभारंभ करेंगे। इसमें पारंपरिक शिल्पकारों व कारीगरों को तीन लाख रुपये का कर्ज दिया जाएगा।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान के मुताबिक इस योजना का लाभ उन्हीं कारीगरों को मिलेगा, जिन्होंने बायोमीट्रिक आधारित पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर पंजीकरण करा रखा है। इन कारीगरों व शिल्पकारों को पीएम विश्वकर्मा प्रमाणपत्र और आईडी कार्ड के रूप में मान्यता मिलेगी।

विज्ञापन

इन्हें मिलेगा लाभ 
बढ़ई, लोहार, सुनार, राजमिस्त्री, नाई, धोबी, दर्जी, मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाले, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, खिलौना निर्माता, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाभार्थियों को 15,000 रुपये का प्रोत्साहन
वित्त मंत्रालय के मुताबिक योजना में लाभार्थियों को 15 हजार रुपये का टूलकिट प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। योजना में बुनियादी और उन्नत प्रशिक्षण दोनों के माध्यम से कौशल वृद्धि के लिए पांच प्रतिशत की रियायती दर से एक लाख रुपये (पहली किश्त) और दो लाख रुपये (दूसरी किश्त) का कर्ज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed