फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PM Modi Pariksha Pe Charcha 2022 On April 1 Check All Details of PPC 2022

Pariksha Pe Charcha 2022: पीएम आज परीक्षा पे चर्चा में छात्रों, शिक्षकों से करेंगे संवाद

Fri, 01 Apr 2022 08:48 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 01 Apr 2022 08:48 AM IST
सार

15.7 लाख प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता के लिए पंजीयन कराया था। इनमें 12.1 लाख से अधिक विद्यार्थी, 2.7 लाख अध्यापक और 90 हजार से अधिक अभिभावक शामिल होंगे।

विज्ञापन
PM Modi Pariksha Pe Charcha 2022 On April 1 Check All Details of PPC 2022
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों, उनके शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे। परीक्षा पे चर्चा का पांचवां संस्करण टाउन हॉल संवादात्मक प्रारूप में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। कोरोना महामारी के बाद स्कूल खुलने और ऑफलाइन मोड में परीक्षाओं के मध्य इस बार की परीक्षा पे चर्चा बेहद महत्वपूर्ण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि इस वर्ष परीक्षा पे चर्चा का उत्साह अभूतपूर्व रहा है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री ने कहा, इस साल परीक्षा पे चर्चा के प्रति विद्यार्थियों का उत्साह अभूतपूर्व है। लाखों बच्चों ने अपने बहुमूल्य सुझाव और अनुभव साझा किए हैं। मैं उन सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने इसमें अपना योगदान दिया है। एक अप्रैल को इस कार्यक्रम में आप सभी का इंतजार रहेगा। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने पिछले परीक्षा पे चर्चा के वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

15.7 लाख प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया
परीक्षा पे चर्चा के दौरान बच्चे, उनके अभिभावक और अध्यापक अपनी तमाम शंकाओं से जुड़े सवाल पीएम मोदी से कर सकेंगे। इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन, आकाशवाणी के चैनलों, टीवी चैनलों, यूट्यूब के विभिन्न चैनलों पर प्रसारित होगा। सवाल पूछने वालों का चयन विभिन्न मुद्दाें पर आधारित ऑनलाइन रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है। 15.7 लाख प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता के लिए पंजीयन कराया था। इनमें 12.1 लाख से अधिक विद्यार्थी, 2.7 लाख अध्यापक और 90 हजार से अधिक अभिभावक शामिल होंगे।

विज्ञापन

प्रधान ने परीक्षा पे चर्चा को जनआंदोलन बताया
वहीं, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा एक बहुप्रतीक्षित सालाना कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री विद्यार्थियों के साथ संवाद में उनके प्रश्नों का उत्तर देते हैं। साथ ही परीक्षा के दौरान तनाव से दूर रहने के उपाय भी समझाते हैं। प्रधान ने परीक्षा पे चर्चा को एक जनआंदोलन बताते हुए कहा कि इस बार के कार्यक्रम का महत्व इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि देश कोरोना से बाहर निकला है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed