फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Will Inaugurate Global Patidar business Summitt Today in Surat

ग्लोबल पाटीदार व्यापार सम्मेलन: पीएम मोदी ने सरदार पटेल को किया याद, बोले- सामान्य परिवार का युवा भी बने उद्यमी

Fri, 29 Apr 2022 12:26 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 29 Apr 2022 12:26 PM IST
सार

पीएम मोदी ने ग्लोबल पाटीदार व्यापार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छोटे से बड़े हर व्यवसाय, हर कारोबार का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। सबका प्रयास की यही भावना तो अमृतकाल में देश की ताकत बन रही है।

विज्ञापन
PM Modi Will Inaugurate Global Patidar business Summitt Today in Surat
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज गुजरात के सरदारधाम द्वारा आयोजित ग्लोबल पाटीदार व्यापार सम्मेलन का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने अपना संबोधन दिया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने सबसे पहले सरदार पटेल की याद दिलाई। पीएम मोदी ने कहा कि देश को जब आजादी मिली थी तब सरदार साहब ने जो कहा था कि भारत में संपदा की कोई कमी नहीं है। हमें बस अपने दिमाग और संसाधनों को इनके सदुपयोग के लिए लगाना होगा। आने वाले 25 सालों के लिए जब हम एक संकल्प के साथ निकले हैं तो हमें सरदार साहब की इस बात को भूलना नहीं चाहिए।

विज्ञापन


देश में ऐसा माहौल बने कि सामान्य से सामान्य परिवार का युवा भी उद्यमी बने 
पीएम मोदी ने कहा कि बीते 8 सालों में देश में व्यापार, उद्यम,क्रिएटिविटी एक नया विश्वास जागाने का प्रयास किया जा रहा है। अपनी नीतियों, एक्शन के माध्यम से सरकार का ये निरंतर प्रयास है कि देश में ऐसा माहौल बने कि सामान्य से सामान्य परिवार का युवा भी उद्यमी बने और उसके लिए के सपने देखे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना काल की चुनौतियों के बावजूद MSME सेक्टर आज तेजी से विकास कर रहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना काल की अभूतपूर्व चुनौतियों के बावजूद देश में MSME सेक्टर आज तेजी से विकास कर रहा है। लाखों करोड़ रुपये की मदद देकर MSME से जुड़े करोड़ो रोजगार बचाए गए और आज ये सेक्टर नए रोजगार का तेजी से निर्माण कर रहा है। 

छोटे से बड़े हर व्यवसाय का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान
पीएम मोदी ने कहा कि छोटे से बड़े हर व्यवसाय, हर कारोबार का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। सबका प्रयास की यही भावना तो अमृतकाल में देश की ताकत बन रही है। मुझे खुशी है कि इस बार के समिट में आप इस विषय पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed