फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will give financial help to 2 and half lakh women women will take responsibility for their safety

Women's Day: पीएम मोदी ढाई लाख महिलाओं को देंगे वित्तीय मदद; महिलाएं ही संभालेंगी सुरक्षा की जिम्मेदारी

Fri, 07 Mar 2025 09:18 AM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 07 Mar 2025 09:18 AM IST
सार

पीएम मोदी गुजरात दौरे में 2,587 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। पीएम सिलवासा में 450 बिस्तरों वाले नमो अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सायली स्टेडियम से 62 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi will give financial help to 2 and half lakh women women will take responsibility for their safety
PM Modi - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गुजरात के नवसारी में लखपति दीदी कार्यक्रम में 1.1 लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करंगे। पीएम मोदी राज्य भर में 25,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की 2.5 लाख से अधिक महिलाओं को 450 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित करेंगे। पीएम मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचेंगे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक नवसारी के वानसी-बोरसी में होने वाले कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाएं महिला पुलिस कर्मी व कर्मचारी ही देखेंगी। यह कार्यक्रम पुलिसिंग के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर स्थापित करेगा, क्योंकि कानून और व्यवस्था के सभी पहलुओं के साथ-साथ कार्यक्रम की व्यवस्था महिला पुलिस अधिकारी के हाथों में होगी। कुल 2,165 कांस्टेबल, 187 इंस्पेक्टर, 61 सब-इंस्पेक्टर, 19 डीएसपी, पांच डीएसपी, एक पुलिस महानिरीक्षक और एक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इस समग्र कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगीं।
विज्ञापन


2,587 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास
पीएम मोदी गुजरात दौरे में 2,587 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। पीएम सिलवासा में 450 बिस्तरों वाले नमो अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सायली स्टेडियम से 62 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


7-8 मार्च को दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव और गुजरात का दौरा
प्रधानमंत्री मोदी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ-साथ लखपति दीदी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 7-8 मार्च को दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव और गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2:45 बजे सिलवासा में केंद्र शासित प्रदेश के लिए 2,580 करोड़ रुपये से अधिक लागत की, कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह गुजरात जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed