{"_id":"683811c485941219dd05bdf8","slug":"pm-modi-west-bengal-visit-what-he-said-in-alipurduar-operation-sindoor-pahalgam-attack-updates-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi West Bengal Visit: पीएम मोदी बोले- जब भारत विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा तो बंगाल की भागीदारी अपेक्षित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi West Bengal Visit: पीएम मोदी बोले- जब भारत विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा तो बंगाल की भागीदारी अपेक्षित
Thu, 29 May 2025 01:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 29 May 2025 01:20 PM IST
सार
सिक्किम में कार्यक्रम के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल पहुंच गए हैं। भारत में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री अलीपुरद्वार और कूच बिहार जिलों में सीजीडी परियोजना की आधारशिला रखी।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूचबिहार में में शहरी गैस वितरण परियोजना की आधारशिला रखी। 1010 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाले इस प्रोजेक्ट का मकसद 2.5 लाख से ज्यादा घरों, 100 से ज्यादा वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) उपलब्ध कराना है। इसके अलावा सरकार की तरफ से निर्धारित न्यूनतम कार्य कार्यक्रम (एमडब्ल्यूपी) लक्ष्यों के अनुरूप लगभग 19 सीएनजी स्टेशन स्थापित करके वाहनों को सीएनजी उपलब्ध कराने का भी लक्ष्य है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अलीपुरद्वार की ये भूमि सिर्फ सीमाओं से नहीं संस्कृतियों से जुड़ी है। एक ओर भूटान की सीमा है, दूसरी ओर आसाम का अभिनंदन है। एक ओर जलपाईगुड़ी का सौंदर्य है, दूसरी ओर कूचबिहार का गौरव है। आज इसी समृद्ध भू-भाग पर मुझे आप सबके दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। आज जब भारत 'विकसित राष्ट्र' की ओर बढ़ रहा है, तो बंगाल की भागीदारी अपेक्षित भी है और अनिवार्य भी है। इसी इरादे के साथ केंद्र सरकार यहां लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट को नई गति दे रही है।
विज्ञापन
अलीपुरद्वार और कूचबिहार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना की आधारशिला रखी
पीएम मोदी ने कहा कि आज हमने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूचबिहार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना की आधारशिला रखी है। इस प्रोजेक्ट से 2.5 लाख से अधिक घरों तक साफ, सुरक्षित और सस्ती गैस पाइपलाइन से पहुंचायी जाएगी। इस पहल के माध्यम से हम गैस पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक स्वच्छ और अधिक किफायती ऊर्जा की आपूर्ति करेंगे। इससे न केवल गैस सिलेंडर खरीदने की परेशानी कम होगी, बल्कि सुरक्षित गैस कनेक्शन भी मिलेंगे। यह केवल एक पाइपलाइन परियोजना नहीं है। यह सरकार की योजनाओं की डोरस्टेप डिलीवरी का भी एक उदाहरण है।
विज्ञापन
'2.5 लाख से अधिक घरों तक साफ, सुरक्षित और सस्ती गैस पाइपलाइन से पहुंचाई जाएगी'
उन्होंने कहा कि बंगाल का विकास भारत के भविष्य की नींव है। आज का दिन उसी नींव में एक और मजबूत ईंट जोड़ने का दिन है। कुछ देर पहले हमने इस मंच से अलीपुरद्वार और कूचबिहार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना का शुभारंभ किया है। इस प्रोजेक्ट से 2.5 लाख से अधिक घरों तक साफ, सुरक्षित और सस्ती गैस पाइपलाइन से पहुंचायी जाएगी। इससे न सिर्फ रसोई के लिए न सिर्फ सिलेंडर खरीदने की चिंता खत्म होगी, बल्कि परिवारों को सुरक्षित गैस सप्लाई भी मिल पाएगी।
'हर घर को गैस सप्लाई से जोड़ने का सपना अब हकीकत'
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में एलपीजी कनेक्शन 14 करोड़ से भी कम थे। आज यह संख्या बढ़कर 31 करोड़ से भी ज्यादा हो गई है। हर घर को गैस सप्लाई से जोड़ने का सपना अब हकीकत बन रहा है। हमारी सरकार ने पूरे देश में गैस वितरण नेटवर्क को मजबूत किया है। एलपीजी वितरकों की संख्या भी दोगुनी हो गई है, जो 2014 में 14,000 से भी कम थी और अब 25,000 से भी ज्यादा हो गई है।
'भारत के विकास के बिना समृद्ध भारत की कल्पना नहीं की जा सकती'
उन्होंने कहा कि भारत के विकास के बिना समृद्ध भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने हजारों करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाएं शुरू की हैं। चाहे दुर्गापुर एक्सप्रेसवे हो या श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह का आधुनिकीकरण, केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया है।