फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Visit: PM Modi will go on a four-day foreign tour; Apart from Canada, he will visit Cyprus and Croatia

PM Modi Visit: चार दिवसीय विदेश दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी; कनाडा के अलावा साइप्रस और क्रोएशिया की यात्रा करेंगे

Sat, 14 Jun 2025 12:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 14 Jun 2025 12:09 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जून से तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वे साइप्रस और क्रोएशिया का भी दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह घोषणा की।

विज्ञापन
PM Modi Visit: PM Modi will go on a four-day foreign tour; Apart from Canada, he will visit Cyprus and Croatia
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। पीएम मोदी 15 से 18 जून तक कनाडा, साइप्रस और क्रोएशिया का दौरा करेंगे। पीएम मोदी के दौरे की शुरुआत साइप्रस गणराज्य से होगी। इसके बाद पीएम मोदी कनाडा और फिर क्रोएशिया गणराज्य जाएंगे।

विज्ञापन


दो दशकों में भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस की पहली यात्रा
साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 15-16 जून को साइप्रस की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यह दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस की पहली यात्रा होगी। प्रधानमंत्री मोदी निकोसिया में राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स से बातचीत करेंगे और लिमासोल में व्यापार जगत के नेताओं को संबोधित करेंगे। यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, भूमध्यसागरीय क्षेत्र और यूरोपीय संघ के साथ भारत के संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को स्पष्ट करेगी।
विज्ञापन


जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की लगातार छठी भागीदारी
इसके बाद पीएम मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर 16-17 जून को जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान पीएम मोदी कनाडा के कानानास्किस की यात्रा करेंगे। यह जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की लगातार छठी भागीदारी होगी। शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री जी-7 देशों के नेताओं, अन्य आमंत्रित आउटरीच देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ वार्ता करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार, विशेष रूप से AI एनर्जी नेक्सस और क्वांटम से संबंधित मुद्दों सहित महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा
अपने दौरे के अंतिम चरण में क्रोएशिया गणराज्य के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 18 जून को क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा होगी, जो द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। पीएम मोदी और प्रधानमंत्री प्लेंकोविच द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। पीएम मोदी क्रोएशिया के राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच से मिलेंगे। क्रोएशिया की यात्रा यूरोपीय संघ में भागीदारों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को भी दिखाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed