फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pm modi today in lucknow said how our urban planning is effected by politics

लखनऊ में पीएम बोले: कुछ महानुभाव कहते हैं मोदी ने किया क्या है? अरे पुरानी सरकार गरीबों को 18 घर भी न दे पाई 

Tue, 05 Oct 2021 02:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 05 Oct 2021 02:01 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूपी में जो पहले सरकार थी वह गरीबों के लिए घर बनवाना ही नहीं चाहती थी। उनसे मिन्नतें करनी पड़ती थीं। उस सरकार को 18 हजार घरों की स्वीकृति दी गई। लेकिन 18 घर भी नहीं बना कर दिए। 

विज्ञापन
Pm modi today in lucknow said how our urban planning is effected by politics
कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी के लोगों के लिए यह जानना जरूरी है कि कैसे हमारी अर्बन प्लानिंग राजनीति कर शिकार हो जाती है। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए घर बनाने का पैसा केंद्र सरकार दे रही थी। बावजूद इसके 2017 से पहले जो सरकार थी वो गरीबों के लिए घर बनवाना ही नहीं चाहती थी। पहले जो यहां सरकार में थे, उनसे घर बनवाने के लिए मिन्नतें करनी पड़ती थीं। 2017 में पीएम आवास योजना के तहत 18 हजार घरों की स्वीकृति दी गई। लेकिन उस सरकार ने इस योजना के तहत 18 घर भी नहीं बना कर दिए। पैसा था, स्वीकृति थी, लेकिन जो यूपी को चला रहे थे, वो योजना में लगातार अड़ंगा डाल रहे थे। 

विज्ञापन


लखनऊ दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाते-जाते अयोध्या और पीएम आवास पाने वाले नौ लाख लाभार्थियों के बीच स्पर्धा का होमवर्क दे दिया। पीएम मोदी ने कहा कि सुना है इस बाद दीपावली में अयोध्या में 7.5 लाख दीए का कार्यक्रम हो रहा है। मैं यूपी को कहता हूं कि रोशनी के लिए स्पर्धा की जाए।  देखें अयोध्या में ज्यादा रोशनी जलती है या जो 9 लाख घर दिए गए हैं उनमें 18 लाख दीए जलाकर ज्यादा रोशनी होती है। जो 9 लाख घर हैं, उनमें दो-दो दीए जलेंगे तो गरीबों के घर में 18 लाख दीए हो जाएंगे।
विज्ञापन


पीएम मोदी बोले कि कुछ महानुभाव कहते हैं कि मोदी ने किया क्या है? तो आज मैं कुछ ऐसी बात बताना चाहता हूं कि मेरे विरोधी ये भाषण सुनने के बाद चौंक जाएंगे। मैं बताना चाहता हूं कि जिनके पास पक्की छत नहीं है। ऐसे तीन करोड़ परिवारों को इस कार्यकाल में एक ही योजना से लखपति बनने का अवसर मिल रहा है। तीन करोड़ गरीब परिवारों का लखपति बनना ये अपने आप में बहुत बड़ी चीज है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो गरीबों के लिए जो घर बने हैं। आप उनकी कीमत का अंदाजा लगा लीजिए। हमने गरीबों का सबसे बड़ा सपना पूरा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed