फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to visit Statue of Unity today on the birth anniversary of Sardar Patel

राष्ट्रीय एकता दिवस: सरदार पटेल की जयंती पर आज स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाएंगे पीएम मोदी

Thu, 31 Oct 2019 12:47 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 31 Oct 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
PM Modi to visit Statue of Unity today on the birth anniversary of Sardar Patel
पीएम मोदी(फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जंयती पर गुजरात के केवड़िया में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर जाकर राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी एकता दिवस परेड में हिस्सा लेंगे और टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेशन साइट भी जाएंगे। बाद में वह केवड़िया सिविल सर्विस के प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत करेंगे।

विज्ञापन


वर्ष 2014 से हर साल 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही लोग इस दिन देश में आयोजित एकता दिवस परेड में हिस्सा लेते हैं। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने गत 27 अक्तूबर को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में लोगों से बड़ी संख्या में एकता की दौड़ में हिस्सा लेने और एक भारत के लक्ष्य में साझा होने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि साथियों, जैसा कि आप जानते हैं 2014 से प्रत्येक वर्ष 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें अपने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा की हर कीमत पर रक्षा करने का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा, ‘इस दिन हर बार की तरह एकता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें समाज के हर तबके के लोग शामिल होंगे। एकता दौड़ इस बात का प्रतीक है कि  यह देश एक है। एक दिशा में चल रहा है और एक लक्ष्य को प्राप्त करना चाहता है। एक लक्ष्य, एक भारत, श्रेष्ठ भारत।’

आज से दिखेगी लघु भारत की झलक

केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की ओर से तीन दिवसीय पर्व ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की शुरुआत इंडिया गेट के लॉन में आज से होगी। मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक होंगे। केंद्रीय विद्यालय के 25 रीजन के 2 हजार से अधिक विद्यार्थी इस पर्व में लघु भारत की झलक दिखाते हुए अपनी कला और भारत की संस्कृति को प्रस्तुत करेंगे।

इस पर्व का आयोजन बच्चों में विविधता में एकता की भावना को बढ़ाने के लिए 31 अक्तूबर से 3 नवंबर तक चलने वाले इस पर्व में एक राज्य के बच्चे देश के किसी अन्य राज्य की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेंगे। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी। इनमें समूह गान, वाद-विवाद, गायन, शास्त्रीय नृत्य, स्टोरी टेलिंग, पेटिंग प्रतियोगिताएं होंगी। इसके साथ ही फिट इंडिया, समग्र शिक्षा, जल सुरक्षा, सिंगल यूज प्लास्टिक और स्वच्छ भारत पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed