फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pm Modi to visit Glasgow to attend climate summit

अंतरराष्ट्रीय बैठक: जलवायु सम्मेलन में हिस्सा लेने ग्लासगो जाएंगे मोदी, 31 अक्तूबर से होगा शुरू

Fri, 22 Oct 2021 03:35 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 22 Oct 2021 03:35 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि पीएम ग्लासगो जा रहे हैं। भारत दुनिया के उन गिने-चुने देशों में शुमार है, जो जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए लगातार अपनी ओर से अधिक प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
Pm Modi to visit Glasgow to attend climate summit
पीएम मोदी(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन के ग्लासगो में जलवायु परिवर्तन पर होने वाले संयुक्त राष्ट्र  सम्मेलन (कॉप-26) में हिस्सा लेंगे। यह अंतरराष्ट्रीय बैठक 31 अक्तूबर से शुरू होगी। 

विज्ञापन


केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को एक साक्षात्कार में पीएम के ग्लासगो जाने की पुष्टि की। हालांकि, अभी तक उनके कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन


बता दें कि चीन के बाद भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जक है। कॉप-26 सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भाग लेने को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच पीएम मोदी की भागीदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, दुनिया में कई प्रदूषक देशों के मुकाबले हमारा राष्ट्रीय रूप से निर्धारित योगदान (एनडीसी) ज्यादा प्रगतिशील है। भारत 2030 तक हरित ऊर्जा क्षमता बढ़ाकर 450 गीगावॉट करने की ओर बढ़ रहा है। देश में 100 गीगावॉट से ज्यादा नवीनीकृत ऊर्जा क्षमता स्थापित हो चुकी है।

वहीं, मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि हफ्तेभर में पीएम की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक के दौरान कॉप-26 को लेकर भारत का रुख तय हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed