फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi to skip Victory Day celebrations in Russia on May 9 Amid Tension With Pakistan

PM Modi To Skip Russia Visit: रूस नहीं जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी; 9 मई को विजय दिवस परेड में नहीं होंगे शामिल

Wed, 30 Apr 2025 02:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 30 Apr 2025 02:56 PM IST
सार

9 मई को रूस की राजधानी मॉस्को में होने वाले विक्ट्री डे समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता भेजा गया था। रूस ने चीनी राष्ट्रपति को भी न्योता दिया था। हालांकि, अब पीएम मोदी के रूस न जाने की बात सामने आई है। कहा जा रहा है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उनकी जगह रूस जा सकते हैं।

विज्ञापन
PM Modi to skip Victory Day celebrations in Russia on May 9 Amid Tension With Pakistan
पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना रूस दौरा स्थगित कर दिया है। प्रधानमंत्री 9 मई को मॉस्को में होने वाली विजय दिवस परेड में शामिल नहीं होंगे। पीएम मोदी को विजय दिवस परेड के लिए रूस ने आमंत्रित किया था।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रतिनिधित्व कर सकते हैं
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने मॉस्को में आयोजित होने वाले विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल नहीं होंगे। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 9 मई के कार्यक्रम में पीएम मोदी की जगह भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन: पूर्व रॉ प्रमुख अध्यक्ष बने, पाकिस्तान से तनाव के बीच बड़ा फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


शी जिनपिंग समारोह में शामिल होंगे
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोदी के अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को विजय दिवस समारोह में शामिल होने और रेड स्क्वायर पर विजय परेड देखने के लिए आमंत्रित किया था। शी ने पुष्टि की है कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मॉस्को में करीब 20 विदेशी नेताओं की मेजबानी की तैयारी चल रही है। 


नाजी जर्मनी पर विजय का जश्न
रूस नौ मई को द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर विजय का जश्न मनाता है और इस वर्ष उसने 80वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेने के लिए चुनिंदा मित्र देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है।

2000 में राष्ट्रपति पुतिन पहली बार नई दिल्ली आए थे
अक्तूबर 2000 में राष्ट्रपति पुतिन पहली बार नई दिल्ली आए थे और उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ रणनीतिक साझेदारी घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए थे। पिछले 25 वर्षों में यह साझेदारी नई दिल्ली और मॉस्को के बीच एक विशेष साझेदारी के रूप में विकसित हुई है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed