{"_id":"6040bca43c4e1a1c591d3f21","slug":"pm-modi-to-address-a-conference-of-top-military-officers-in-kevadia","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीर्ष सैन्य अधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, जवान भी शामिल होंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शीर्ष सैन्य अधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, जवान भी शामिल होंगे
Thu, 04 Mar 2021 04:25 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 04 Mar 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के केवड़िया में शीर्ष सैन्य अधिकारियों के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। खास बात यह है कि इस सम्मेलन में पहली बार जवान और जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) भी शामिल होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को शुरू हुए इस तीन दिवसीय सम्मेलन में जवान और जेसीओ मानव संसाधन से संबंधित विषयों पर विशिष्ट सत्रों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
इस सम्मेलन में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, थल सेना अध्यक्ष एमएम नरवणे, वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया, नौ सेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और रक्षा मंत्रालय व सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी भी शिरकत करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सम्मेलन के आखिरी दिन अपना संबोधन दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी सम्मेलन में भाग लेंगे।
विज्ञापन
यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में सेनाओं के पीछे हटने को लेकर लगातार बातचीत जारी है। बता दें कि पिछले साल पांच मई को भारत और चीन की सेनाओं के बीच सीमा को लेकर गतिरोध शुरू हुआ था। इसी साल 11 फरवरी को राजनाथ सिंह ने संसद में घोषणा की थी कि भारत और चीन सेनाओं को चरणबद्ध तरीके से पीछे हटाने पर सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन