फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi thanked those who appreciated nine years in office it is always humbling to receive such affection

PM Modi: लोगों के स्नेह से मिलती है और मेहनत करने की ताकत, 30 मई को सरकार लगातार सत्ता में नौ साल करेगी पूरे

Sun, 28 May 2023 05:52 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 28 May 2023 05:52 AM IST
सार

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, सुबह से मैं मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर किए गए कई ट्वीट देख रहा हूं, जिनमें लोगों ने 2014 से सरकार की उन बातों को रेखांकित किया है, जो उन्हें अच्छी लगी हैं।

विज्ञापन
PM Modi thanked those who appreciated nine years in office it is always humbling to receive such affection
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उन लोगों का आभार व्यक्त किया, जो उनके नौ साल के कार्यकाल की सराहना कर रहे हैं और कहा कि इस तरह का स्नेह मिलना हमेशा विनम्र होता है और उन्हें लोगों के लिए और भी अधिक मेहनत करने की ताकत देता है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्वीट किया, सुबह से मैं मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर किए गए कई ट्वीट देख रहा हूं, जिनमें लोगों ने 2014 से सरकार की उन बातों को रेखांकित किया है, जो उन्हें अच्छी लगी हैं। इस तरह का स्नेह पाकर हमेशा नम्रता का अनुभव होता है और इससे मुझे लोगों के लिए और भी अधिक मेहनत करने की ताकत मिलती है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राजग सरकार 30 मई को अपने लगातार दो कार्यकालों के नौ साल पूरा करने के लिए तैयार है। पीएम मोदी ने पहली बार 26 मई, 2014 को और दूसरी बार 30 मई, 2019 को दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। 
विज्ञापन


लोकतंत्र का मंदिर भारत के विकास पथ को मजबूत करता रहे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नए संसद भवन को लोकतंत्र का मंदिर बताया और कामना की कि यह भारत के विकास पथ को लगातार मजबूत करता रहे और लाखों लोगों को सशक्त बनाता रहे। मोदी ने ट्विटर पर 'माईपार्लियामेंट माईप्राइड' हैशटैग के साथ नए भवन का एक वीडियो साझा करने का लोगों से आग्रह किया था। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और अधिक जोश के साथ काम कर रहे हैं। मोदी ने नए संसद भवन पर शाहरुख खान, अक्षय कुमार और रजनीकांत सहित कई प्रसिद्ध हस्तियों और फिल्म सुपरस्टार्स के पोस्ट टैग किए। फिल्मी सितारों ने ट्विटर पर नए संसद भवन का वीडियो अपने वॉयस ओवर के साथ पोस्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपलब्धियां संभव हुईं, क्योंकि लोगों ने स्थिर सरकार चुनी
पीएम मोदी ने एक ट्वीट के जवाब में कहा, हमारी उपलब्धियां संभव हो पाई हैं क्योंकि भारत के लोगों ने एक स्थिर सरकार चुनी है जो प्रमुख वादों को पूरा करने में सक्षम रही है। यह अद्वितीय समर्थन बड़ी ताकत का स्रोत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने जीवन को बदलने और भारत की विकास यात्रा को गति देने के लिए कई प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा, हमने पिछले 9 वर्षों में बहुत कुछ कवर किया है और हम आने वाले समय में और भी अधिक करना चाहते हैं ताकि हम अमृत काल में एक मजबूत और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकें।

भाजपा देश भर में चलाएगी जनसंपर्क कार्यक्रम
सूत्रों ने बताया कि भाजपा ने 30 मई से एक महीने के लिए पूरे देश में जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है। भाजपा 30 मई से 30 जून के बीच पूरे देश में करीब 50 रैलियां करने की भी योजना बना रही है, जिनमें से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधा दर्जन रैलियों को संबोधित करेंगे।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की तैयारियों को मिलेगा बल
सूत्रों के मुताबिक इस प्रचार अभियान से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की तैयारियों को भी बल मिलेगा। सूत्रों ने कहा कि जनसंपर्क अभियान का उद्घाटन 31 मई को राजस्थान के अजमेर में पीएम मोदी की ओर से एक मेगा रैली के माध्यम से किया जाएगा। जन अभियान में हिस्सा लेने वाले अन्य नेताओं में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य शामिल हैं।

विज्ञान भवन में हुए राष्ट्रीय सम्मेलन में बोले दिग्गज, कहा- विकास के नाम रहा अब तक का कार्यकाल
केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर सूचना प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली के विज्ञान भवन में सेवा सुशासन गरीब कल्याण विषय के साथ राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस आयोजन में विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों ने भारत के विकास के आयामों पर अपने विचार रखे। भारती इंटरप्राइजेज के संस्थापक सुनील भारती मित्तल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के सुशासन के एक दशक को विकास के नाम किया जा सकता है। लेकिन इसमें भारत में संचार प्रौद्योगिकी शक्ति के विकास के रूप में देखा जा सकता है। वहीं, अपोलो अस्पताल की संयुक्त प्रबंध निदेशक संगीता रेड्डी ने कहा कि कोविड काल में जिस तरह से भारत ने आपदा प्रबंधन किया, आपदा को अवसर में बदला, वह अपने आप में अनोखा है। इससे पीएम मोदी को एक वैश्विक नेता के रूप में मान्यता मिली। 

अच्छी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर : सुरजीत भल्ला
आईएमएफ इंडिया के पूर्व कार्यकारी निदेशक सुरजीत भल्ला ने कहा, कोविड काल और आपदा की इतनी विषम स्थिति के बाद भी दुनिया में आज भारत सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली अर्थव्यवस्था के रूप में उभर कर सामने आ रहा है।

डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अद्भुत काम : देवयानी            
नैसकॉम की अध्यक्ष देवयानी घोष ने कहा, 2008 में भारत में केवल 17 फीसदी लोगों के पास बैंक खाते थे और एक अध्ययन के मुताबिक 80 फीसदी क्षमता हासिल करने के लिए भारत को 46 साल लगने वाले थे, लेकिन केवल 7 साल में रिकॉर्ड संख्या में न केवल लोगों के खाते खुले बल्कि भारतीय अधिकतम लेनदेन डिजिटल माध्यम से कर रहे हैं।


बेटियों की बढ़ती आबादी बड़ी उपलब्धि : नवाजुद्दीन
फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने  देश में बिछे सड़कों के जाल और बढ़ती बेटियों की संख्या को सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।
 
खेलों इंडिया ने युवा प्रतिभाओं को पंख दिए : निकहत

राष्ट्रीय मुक्केबाज निकहत परवीन ने कहा खेलो इंडिया ने उनके जैसी प्रतिभाओं को पंख दे दिए हैं। अब उनकी प्रतिभा को किसी अवसर की कमी नहीं रह गई है। देश में खेलों के लिए सार्थक वातावरण है।  





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed