फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi telephone conversation with Russia President Vladimir Putin Over G20 BRICS Summit in Johannesburg PMO

PM Modi-Putin Conversation: पीएम मोदी ने की पुतिन से बात, G20 के लिए रूसी राष्ट्रपति की जगह लावरोव भारत आएंगे

Mon, 28 Aug 2023 07:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 28 Aug 2023 07:22 PM IST
सार

पुतिन ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष अन्वेषण में द्विपक्षीय सहयोग को और विकसित करने की इच्छा जताई।

विज्ञापन
PM Modi telephone conversation with Russia President Vladimir Putin Over G20 BRICS Summit in Johannesburg PMO
पीएम मोदी-राष्ट्रपति पुतिन। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की। बातचीत टेलीफोन के जरिए हुई। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर बात की और इनकी प्रगति की समीक्षा भी की। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, दोनों ने जोहान्सबर्ग में हाल ही में संपन्न ब्रिक्स शिखर सम्मेलन सहित आपसी चिंता के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। राष्ट्रपति पुतिन ने 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता जताई। उन्होंने कहा कि रूस का प्रतिनिधित्व रूसी संघ के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे। 
विज्ञापन


रूस के इस निर्णय का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री ने भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत सभी पहलों के लिए रूस के निरंतर समर्थन के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया। पीएमओ के मुताबिक, दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन




चंद्रयान-3 के लिए बधाई दी
पुतिन ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई दी। क्रेमलिन ने कहा कि उन्होंने अंतरिक्ष अन्वेषण में द्विपक्षीय सहयोग को और विकसित करने की इच्छा जताई। दोनों देश इसे लेकर काफी सकारात्मक रुख के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

भारत दौरे को लेकर रूसी राजदून ने भी दिए थे संकेत
इससे पहले जब भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव से पूछा गया था कि क्या रूसी राष्ट्रपति दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे? तो उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के संबंध में कोई घोषणा या बयान देना मेरा विशेषाधिकार नहीं है। मैं जी20 शिखर सम्मेलन में उनकी भागीदारी के संबंध में राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा करने का सुझाव दूंगा।


क्रेमलिन के प्रवक्ता पहले ही कर चुके थे पुष्टि
हाल ही में क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत में सितंबर में होने वाले जी20 सम्मेलन के लिए यात्रा की योजना नहीं बना रहे हैं। उनका व्यस्त कार्यक्रम है। अभी उनका मुख्य फोकस यूक्रेन में एक 'विशेष सैन्य अभियान' पर है। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 से भीषण युद्ध जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed