फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pm modi tamilnadu visit attends a meeting in kanyakumari lashes out at indi alliance

तमिलनाडु में गरजे प्रधानमंत्री: पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन 'INDI' के घोटाले गिनाए, कहा- सूची बहुत लंबी है

Fri, 15 Mar 2024 01:06 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 15 Mar 2024 01:06 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीएमके पर भी निशाना साधा। उन्होंने डीएम को को तमिलनाडु का दुश्मन बताया है। उन्होंने कहा कि डीएमके और कांग्रेस तब भी चुप बैठी रही, जब जल्लीकट्टू पर पाबंदी लगी थी। ये लोग तमिल संस्कृति को नष्ट करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Pm modi tamilnadu visit attends a meeting in kanyakumari lashes out at indi alliance
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के कन्याकुमारी में प्रचार करने पहुंचे। यहां एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्षी गठबंधन के घोटाले गिनवाए और कहा कि इसकी सूची बहुत लंबी है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज कन्याकुमारी से देश के इस दक्षिणी छोर से जो लहर उठी है ये लहर बहुत दूर तक जाने वाली है। मैं 1991 में एकता यात्रा लेकर कन्याकुमारी से कश्मीर गया था, इसबार मैं कश्मीर से कन्याकुमारी आया हूं। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने देश को तोड़ने का सपना देखने वालों को नकार  दिया है। अब तमिलनाडू के लोग भी ऐसा ही करने जा रहे हैं। मैं तमिलनाडू की धरती पर बहुत बड़े परिवर्तन की आहट देख रहा हूं। तमिलनाडू में भाजपा का प्रदर्शन इस बार डीएमके और कांग्रेस के इंडी गठबंधन का सारा घमंड तोड़ कर रख देगा।"
विज्ञापन


पीएम मोदी ने आगे कहा, "हमने ऑप्टिकल फाइबर और 5G दिया, हमारे नाम पर डिजिटल इंडिया स्कीम है। इंडि गठबंधन के नाम पर लाखों करोड़ रुपए का 2G का स्कैम है, और डीएमके उस लूट की सबसे बड़ी हिस्सेदार थी। हमारे नाम पर उड़ान स्कीम है, इंडी गठबंधन के नाम हेलीकॉप्टर स्कैम है। हमारी खेलो इंडिया और टीओपीएस स्कीम्स से देश ने खेलों में ऊंचा मुकाम हासिल किया, लेकिन उनके नाम पर कॉमन वेल्थ गेम्स स्कैम का दाग है।"
विज्ञापन
विज्ञापन




इंडि गठबंधन और राज्य सरकार पर लगाए आरोप
पीएम मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इंडि गठबंधन कभी भी तमिलनाडु को विकसित नहीं बना सकता। उन्होंने कहा, "इन लोगों (इंडि गठबंधन) का इतिहास घोटालो का है। इन लोगों की राजनीति का आधार लोगों को लूटने के लिए सत्ता में आना है। एक तरफ भाजपा की कल्याणकारी योजनाएं होती हैं, तो दूसरी ओर इनके करोड़ों के घोटाले होते हैं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीएमके पर भी निशाना साधा। उन्होंने डीएमको को तमिलनाडु का दुश्मन बताया है। सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "डीएमके तमिलनाडु के भविष्य की ही दुश्मन नहीं है, डीएमके तमिलनाडु के अतीत की, उसकी विरासत की भी दुश्मन है।" उन्होंने आगे कहा, "डीएमके और कांग्रेस तब भी चुप बैठी रही, जब जल्लीकट्टू पर पाबंदी लगी थी। ये लोग तमिल संस्कृति को नष्ट करना चाहते हैं। ये हमारी सरकार है, एनडीए की सरकार है जिसने जल्लीकट्टू को पूरे उत्साह के साथ मनाए जाने का रास्ता साफ किया।"

विपक्षी गठबंधन को निशाने पर लेते हुए पीएम मोदी ने कहा, "जब दिल्ली में संसद की नई इमारत बनी तो तमिल संस्कृति के प्रतीक, इस धरती के आशीर्वाद स्वरुप पवित्र सेंगोल को हमने नए भवन में स्थापित किया, लेकिन इन लोगों ने इसका भी बॉयकॉट किया, उन्हें सेंगोल की स्थापना पसंद नहीं आई।" उन्होंने आगे कहा, "मैं अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले यहां आया था, मैंने यहां के प्राचीन तीर्थों के दर्शन किए थे, लेकिन डीएमके ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखने तक पर रोक लगाने का प्रयास किया था। सुप्रीम कोर्ट को तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार लगानी पड़ी थी।"


पीएम मोदी ने कहा कि इंडि गठबंधन के ये लोग तमिलनाडु के लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ के भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, "श्रीलंका में हमारे मछुआरे भाइयों को फांसी की सजा दी गई थी, ये मोदी चुप नहीं बैठा। हर रास्ते का इस्तेमाल किया और हर प्रकार का दबाव बनाया और मैं उन सभी मछुआरों को श्रीलंका से फांसी के फंदे से उतारकर वापस लाया।"



तमिलनाडु के विकास पर की बात
पीएम मोद ने तमिलनाडु के विकास पर भी बात की। उन्होंने बताया कि राज्य में कनेक्टिविटी को विकसित करने के लिए वह रेलवे और हाईवे का नेटवर्क तैयार कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में लगभग 50,000 करोड़ रुपये का काम पूरा हो चुका है। वहीं 70,000 करोड़ रुपये की परियोजना का काम अभी भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed