फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi spoke to sp founder mulyam singh yadav on his birthday pray for his long and healthy life 

पीएम मोदी ने मुलायम सिंह यादव से की बात, जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

Sun, 22 Nov 2020 01:42 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 22 Nov 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
PM modi spoke to sp founder mulyam singh yadav on his birthday pray for his long and healthy life 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से बात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा, 'वह हमारे देश के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में से एक हैं, जो कृषि और ग्रामीण विकास को लेकर उत्साही हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।'

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के 81वें जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा संस्थापक को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।' 

समाजवादी पार्टी ने भी मुलायम को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, 'समाजवादी पार्टी के जनक आदरणीय नेताजी के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।' पार्टी ने कहा, 'नेता जी के आशीर्वाद से हम सब एक साथ मिलकर सामाजिक न्याय के संघर्ष को जारी रखते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के प्रति संकल्पित हैं। ईश्वर से नेताजी की दीर्घायु एवं स्वास्थ्य की प्रार्थना।'


इस बीच मुलायम के छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा, 'हम सभी की प्रेरणा व ऊर्जा के स्त्रोत और अपने जनसंघर्षों की बदौलत संवेदनशील सियासत की इबारत लिखने वाले आदरणीय नेताजी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें व देश और समाज को दिशा दें, ऐसी मंगलकामना।'

पार्टी कार्यालय पहुंचे मुलायम, पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं का जताया आभार
मुलायम सिंह यादव अपने जन्मदिन पर लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पहुंचे और अपने समर्थकों व नेताओं से बधाई और अभिवादन स्वीकार किया। मुलायम सिंह ने पार्टी नेताओं को धन्यवाद दिया और जन्मदिन समारोह के लिए आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed