{"_id":"61007a070aa92323425dcc22","slug":"pm-modi-spoke-to-bjp-mps-that-program-in-villages-for-diamond-jubilee-of-independence","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसदों से बोले पीएम: आजादी की हीरक जयंती के लिए गांवों में करें कार्यक्रम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा सांसदों से बोले पीएम: आजादी की हीरक जयंती के लिए गांवों में करें कार्यक्रम
Wed, 28 Jul 2021 02:56 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 28 Jul 2021 02:56 AM IST
सार
- पीएम ने कहा महज सरकारी कार्यक्रम बनकर न रह जाए, जनभागीदारी सुनिश्चित करें
- कार्यकर्ताओं की टीम सभी विधानसभा क्षेत्र के 75 गांवों का दौरा करें
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी की 75वीं सालगिरह मनाने के लिए भाजपा सांसदों से उनके संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक गांव में कार्यक्रमों का आयोजन करने को कहा है। भाजपा सांसदों के साथ मंगलवार को पीएम मोदी की बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने सांसदों से यह भी कहा कि वे विपक्षी दलों की कलई खोलें, क्योंकि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष नहीं। मोदी ने कहा कि स्वाधीनता की हीरक जयंती समारोह महज सरकार कार्यक्रम बनकर न रह जाए, बल्कि इसमें जनभागीदारी भी सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
उन्होंने सांसदों से कहा कि वे प्रत्येक विधानसभा में दो कार्यकर्ताओं की टीम बनाएं, जो कार्यक्रम कर लोगों के विचार और उनके सुझाव लें कि वे 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर कैसा भारत देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सांसदों से कहा कि कार्यकर्ताओं की टीम सभी विधानसभा क्षेत्र के 75 गांवों का दौरा करें और सभी निर्वाचन क्षेत्र में 75 घंटे बिताएं।