फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Speech: From Donald Trump claims to Shashi Tharoor not speaking in Lok Sabha All answer in 10 graphics

PM Modi Speech: ट्रंप के दावों से लेकर लोकसभा में शशि थरूर के न बोलने तक, 10 ग्राफिक्स में पीएम मोदी का जवाब

Tue, 29 Jul 2025 09:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 29 Jul 2025 09:25 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा में भाग लेते हुए मंगलवार को लोकसभा में कहा कि भारतीय सेना के प्रहार ने पाकिस्तान को घुटने पर आने के लिए मजबूर कर दिया। पाकिस्तान ने डीजीएमओ को फोन कर गुहार लगाई कि बस करो, बहुत मारा। अब ज्यादा मार झेलने की ताकत नहीं है। कृपया हमला रोक दो। भारत ने पहले ही दिन कह दिया था कि भारत ने अपने लक्ष्य पूरे कर दिए। अगर आप कुछ करोगे तो जवाब देंगे।

विज्ञापन
PM Modi Speech: From Donald Trump claims to Shashi Tharoor not speaking in Lok Sabha All answer in 10 graphics
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा में भाग लेते हुए मंगलवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्ष को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी देश ने भारत को अपनी सुरक्षा में कार्रवाई करने से नहीं रोका था। पीएम मोदी ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को चर्चा से दूर रखने को लेकर भी विपक्ष पर तंज कसा।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 9 मई की रात और 10 मई की सुबह हमने पाकिस्तान की सैन्य शक्ति को तहस-नहस कर दिया था। आज पाकिस्तान भी जान गया है कि भारत का हर जवाब पहले से ज्यादा तगड़ा होता है। उसे ये भी पता है कि भविष्य में नौबत आई तो भारत आगे कुछ भी कर सकता है। इसलिए मैं फिर से लोकतंत्र के इस मंदिर में दोहराना चाहता हूं कि 'ऑपरेशन सिंदूर' जारी है। अगर पाकिस्तान ने दुस्साहस की, कल्पना की तो, उसे करारा जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के दौरान कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 29 बार भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय लिया। अगर दम है तो प्रधानमंत्री सदन में यह बोल दें कि वे झूठ बोल रहे हैं। अगर दम है तो पीएम को यहां कह देना चाहिए कि डोनाल्ड ट्रंप झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




















'कुछ नेताओं को संसद में बोलने से शायद इसलिए रोका गया, क्योंकि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया के सामने भारत का रुख रखा था'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके कुछ नेताओं को संसद में बोलने से शायद इसलिए रोका गया, क्योंकि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया के सामने भारत का रुख रखा था, जिससे पार्टी नेतृत्व घबरा गया था। हालांकि, प्रधानमंत्री ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन वह स्पष्ट रूप से कांग्रेस के दो सांसदों शशि थरूर और मनीष तिवारी का जिक्र कर रहे थे, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान कुछ नहीं कहा।

लोकसभा में दो दिवसीय बहस का जवाब देते हुए मोदी ने कहा, 'जो लोग खुद को कांग्रेस के बड़े नेता मानते हैं, उन्हें इस बात का दुख हो रहा है कि भारत का रुख दुनिया के सामने क्यों रखा गया। शायद कुछ नेताओं को संसद में बोलने से भी रोक दिया गया है। इस मानसिकता से छुटकारा पाने की जरूरत है।' 


थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद पर भारत का रुख रखने के लिए अमेरिका और चार अन्य देशों में गए सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक का नेतृत्व किया था, जबकि मनीष तिवारी ऐसे ही एक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य थे। दोनों कांग्रेस सांसदों ने सोमवार और मंगलवार को लोकसभा में हुई बहस में हिस्सा नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed