फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi speaks to Mallikarjun Kharge, wishes speedy recovery after surgery

Mallikarjun Kharge: PM मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का जाना हाल, सर्जरी के बाद स्वस्थ स्वस्थ होने की कामना की

Thu, 02 Oct 2025 11:47 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 02 Oct 2025 11:47 AM IST
विज्ञापन
PM Modi speaks to Mallikarjun Kharge, wishes speedy recovery after surgery
नरेंद्र मोदी, मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : एएनआई (फाइल)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से फोन पर बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पीएम मोदी ने खरगे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। हाल ही में खड़गे की पेसमेकर इम्प्लांटेशन की सर्जरी हुई है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, खरगे जी से बात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करता हूं। उनके बेटे और कर्नाटक के आईटी मंत्री प्रियांक खरगे ने बताया कि पिता की स्थिति स्थिर है और वे तीन अक्टूबर से अपने आधिकारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू कर देंगे।

विज्ञापन

प्रियांक ने एक्स पर लिखा, खरगे जी का पेसमेकर इम्प्लांटेशन आज सफलतापूर्वक पूरा हुआ। यह एक छोटी और सामान्य प्रक्रिया थी और वे अब स्थिर हैं। वे तीन अक्टूबर से कामकाज शुरू करेंगे और अपने सभी निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। हम सभी का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने चिंता, समर्थन और स्नेह दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


सात अक्टूबर को नगालैंड जाएंगे खरगे
इस बीच खरगे सात अक्टूबर को कोहिमा का दौरा करेंगे और नागा सॉलिडेरिटी पार्क में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। नागालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद एस  ने कोहिमा स्थित कांग्रेस भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा की। कांग्रेस को इस रैली में कम से कम 10,000 लोगों के जुटने की उम्मीद है।  


खरगे की हालत में सुधार, जल्द रैलियों में लेंगे हिस्सा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सेहत पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि अब खरगे की हालत स्थिर है। साथ ही उनके बेटे ने भी बताया कि खरगे तीन अक्तूबर से अपने आधिकारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू कर देंगे। वहीं, खरगे ने खुद कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों का धन्यवाद किया और कहा कि वह जल्द ही सक्रिय रूप से काम शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed