फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi Slammed Opposition leaders said trying to divide country on caste basis

Bihar Caste Census: ‘जाति के नाम पर देश को विभाजित करने की कोशिश’, पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

Tue, 03 Oct 2023 03:03 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 03 Oct 2023 03:03 AM IST
सार

पीएम मोदी ने किसी पार्टी या नेता का नाम लिए बिना कहा कि सत्ता में रहते हुए वे विकास सुनिश्चित नहीं कर पाए। उन्होंने गरीबों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है।

विज्ञापन
PM modi Slammed Opposition leaders said trying to divide country on caste basis
PM Modi - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार सरकार ने जाति आधारित जनगणना रिपोर्ट सोमवार को जारी की, जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातिगत आरक्षण को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष देश को जाति के नाम पर विभाजित करने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचे। यहां उन्होंने किसी पार्टी या नेता का नाम लिए बिना कहा कि सत्ता में रहते हुए वे विकास सुनिश्चित नहीं कर पाए। उन्होंने गरीबों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। पीएम ने कहा कि वे तब भी गरीबों की भावनाओं के साथ खेलते थे और आज भी वे खेल रहे हैं। उन्होंने पहले भी देश को जाति के नाम पर बांटा और आज भी वे देश को जाति के नाम पर बांट रहे हैं। पहले तो वे सिर्फ भ्रष्टाचारी थे लेकिन आज तो वे अधिक भ्रष्टाचारी हैं। जाति के नाम पर देश के विभाजन के प्रयासों को पीएम मोदी ने पाप बताया है। बता दें, दो दिन पहले राहुल गांधी ने कहा था कि अगर वे सत्ता में आते हैं तो ओबीसी की सटीक जनसंख्या जानने के लिए जाति गत आरक्षण कराएंगे।
विज्ञापन


बिहार सरकार ने जारी की रिपोर्ट
बिहार सरकार द्वारा रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य में सबसे ज्यादा पिछड़ा वर्ग की आबादी है। राज्य कुल 63 फीसदी आबादी इस वर्ग से आती है। इनमें 27 फीसदी आबादी पिछड़ा वर्ग के लोगों की है जबकि 36 फीसदी से ज्यादा अति पिछड़ी जातियों की आबादी है। वहीं,  राज्य में अनुसूचित जनजाति के लोगों की संख्या सबसे कम 21,99,361 है। जो कुल आबादी का 1.68% है। आंकड़ों में कहा गया है कि यादव एकमात्र जाति है जिसकी आबादी राज्य में 10 फीसदी से भी ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य की 14.26 फीसदी आबादी सिर्फ यादव जाति की
प्रदेश में सिर्फ तीन जातियां ऐसी जिनकी आबादी पांच फीसदी से ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में सबसे ज्यादा आबादी वाली जाति यादव समुदाय की है। इस समाज की कुल आबादी  1,86,50,119 है। कुल जनसंख्या में इनकी हिस्सेदारी 14.26% है। रिपोर्ट में यादव जाति में ग्वाला, अहीर, गोरा, घासी, मेहर, सदगोप, लक्ष्मी नारायण गोला को रखा गया है। इसके बाद दुसाध सबसे ज्यादा संख्या वाली जाति है जो दलित पासवान समुदाय से जुड़ी है। इनकी कुल आबादी 69,43,000  है। कुल जनसंख्या में इनकी हिस्सेदारी करीब 5.31% है। सरकार ने दुधास जाति में दुसाध, धारी, धरही का जिक्र किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed