फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi says Women achievements give confidence that resolutions of Amrit Kaal will be realised

PM Modi: महिलाओं की उपलब्धियों से साकार हो रहा अमृत काल का संकल्प, जानें PM ने क्यों की सुरेखा यादव की तारीफ

Wed, 15 Mar 2023 10:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 15 Mar 2023 10:59 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि यह नए भारत में नारी शक्ति का विश्वास है। जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं की ये उपलब्धियां आज हमें विश्वास दिलाती हैं कि अमृत काल के सभी संकल्प साकार होंगे।
 

विज्ञापन
PM Modi says Women achievements give confidence that resolutions of Amrit Kaal will be realised
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव की सराहना की है। उन्होंने सुरेखा यादव को लेकर किए गए केंद्रीय मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियां यह विश्वास दिलाती हैं कि 'अमृत काल' के संकल्प साकार होंगे।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि यह नए भारत में नारी शक्ति का विश्वास है। जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं की ये उपलब्धियां आज हमें विश्वास दिलाती हैं कि अमृत काल के संकल्प साकार होंगे।
विज्ञापन


योग पर पीएम मोदी दे रहे जोर
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि काम की व्यस्तता और गतिहीन जीवन शैली अपने साथ कई चुनौतियां लेकर आती है। ऐसे में स्वस्थ रहने का एक अच्छा तरीका कार्यस्थल पर भी योग का अभ्यास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी यह टिप्पणी आयुष मंत्रालय के ट्वीट की प्रतिक्रिया में आई है। दरअसल,केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने योग में सामूहिक भागीदारी को प्रेरित करने के लिए खास तौर पर कॉर्पोरेट कार्यस्थलों और वर्कोहोलिक के लिए "वाई-ब्रेक" पर एक मिनट का वीडियो लॉन्च किया था। इसे लेकर ही आयुष मंत्रालय ने ट्वीट किया था।  

भारत ऊर्जा में आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध
वहीं, एक अन्य ट्वीट में  प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ऊर्जा में आत्मनिर्भरता और सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उनका यह ट्वीट केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के उस ट्वीट के जवाब में था। 

हरदीप पुरी ने अपने ट्वीट में लिखा था कि 'भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता, तेल का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता, तीसरा सबसे बड़ा एलपीजी उपभोक्ता, चौथा सबसे बड़ा एलएनजी आयातक, चौथा सबसे बड़ा रिफाइनर और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार है। उन्होंने कहा था कि 2047 तक भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भर होने की यात्रा की अच्छी शुरुआत हुई है।


आयुष्मान भारत योजना बचा रही गरीबों का जीवन
साथ ही पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत योजना के प्रभाव के बारे में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के एक ट्वीट पर भी जवाब दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक उदाहरण है कि कैसे यह योजना गरीबों के जीवन को बचा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed