फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi says People enthusiasm excellent work to make India developed nation our biggest strength

PM Modi: 'लोगों का उत्साह और शानदार काम भारत को बनाएगा विकसित राष्ट्र', JITO कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

Tue, 09 Jul 2024 01:30 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 09 Jul 2024 01:30 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने JITO के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में किए गए जैन समुदाय के कार्यों और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करना और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों में से एक है।

विज्ञापन
pm modi says People enthusiasm excellent work to make India developed nation our biggest strength
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों में भारतीयों का शानदार काम और लोगों का उत्साह भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की सबसे बड़ी ताकत है।नजैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) को उसके इनक्यूबेशन इनोवेशन फंड के सातवें स्थापना दिवस पर लिखित संदेश में मोदी ने ये बात कही। उन्होंने लिखा कि 'भारत के लिए दुनिया भर में जिस तरह का आशावाद और भरोसा देखा जा रहा है, वह देश की ताकत का प्रतिबिंब है।'
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने जैन समुदाय को सराहा
प्रधानमंत्री ने कहा, 'भारत अपार संभावनाओं वाला देश है। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले हमारे देशवासियों की भागीदारी और देश को विकसित करने का उनका उत्साह हमारी सबसे बड़ी ताकत है।' प्रधानमंत्री ने प्रौद्योगिकी के उपयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। पत्र के अनुसार, प्रधानमंत्री ने JITO के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में किए गए जैन समुदाय के कार्यों और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करना और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों में से एक है।
विज्ञापन


कई दिग्गज हुए कार्यक्रम में शामिल
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'आज का आशावाद और हमारी क्षमताओं में अटूट विश्वास अंतरिक्ष विज्ञान, रक्षा और व्यापार सहित सभी क्षेत्रों तक फैला हुआ है। JITO जैसे संगठनों ने पिछले एक दशक में इन उपलब्धियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो एक आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण में योगदान दे रहा है।' दो दिवसीय कार्यक्रम में विजय शेखर शर्मा (पेटीएम), आदित पालीचा (जेप्टो) और संजीव बिखचंदानी (इन्फोएज) सहित विभिन्न क्षेत्रों के अग्रणी दिमाग शामिल हुए। इसमें 300 से अधिक एंजल निवेशक, 100 स्टार्टअप, 30 यूनिकॉर्न और कई अंतरराष्ट्रीय निवेशक एक साथ आए, जिससे नेटवर्किंग के बेहतरीन अवसर मिले। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) की सहायक कंपनी JIIF ने 80 कंपनियों में 200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है और 25 से अधिक जैन उद्यमियों को इनक्यूबेट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed