फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pm modi says India national education policy is cutting-edge and futuristic

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पीएम मोदी ने बताया अत्याधुनिक और भविष्यवादी

Thu, 15 Apr 2021 05:10 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, अहमदाबाद
एजेंसी, अहमदाबाद Published by: देव कश्यप Updated Thu, 15 Apr 2021 05:10 AM IST
सार

  • पीएम बोले, आत्मनिर्भर भारत में बढ़ रही है कुशल युवाओं की भूमिका

विज्ञापन
Pm modi says India national education policy is cutting-edge and futuristic
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अत्याधुनिक और भविष्यवादी बताया है। भारतीय विश्वविद्यालय संघ की 95वीं वार्षिक बैठक और कुलपतियों की राष्ट्रीय संगोष्ठी को वीडियो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, नागरिकों के समान अधिकार से ही समाज में समरसता आती है और देश प्रगति करता है।

विज्ञापन


डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा के भारतीय चरित्र पर जोर देते थे। आज के वैश्विक परिदृश्य में यह बात और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति अत्याधुनिक और वैश्विक मानकों के अनुरूप हैं। पीएम ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने शिक्षा के विभिन्न पहलुओं की बात की थी और वही इस शिक्षा नीति के मूल में दिखता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैं राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर लगातार विशेषज्ञों से चर्चा करता रहा हूं। यह जितनी व्यवहारिक है, इसका क्रियान्वयन भी उतना ही व्यवहारिक है। पीएम ने कहा कि हर छात्र की अपनी एक सामर्थ्य होती है और शिक्षक जब उसकी आंतरिक क्षमता के साथ संस्थागत क्षमता दे दे तो छात्रों का विकास व्यापक हो जाता है। आज देश जैसे-जैसे आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर आगे बढ़ रहा है, कुशल युवाओं की भूमिका और उनकी मांग भी बढ़ती ही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed