फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi says India long term commitment to further deepening the historical ties between India and Afghanistan

पीएम मोदी ने भारत-अफगानिस्तान संबंधों को और मजबूती देने की प्रतिबद्धता दोहराई: विदेश मंत्रालय

Thu, 08 Oct 2020 07:38 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 08 Oct 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
pm modi says India long term commitment to further deepening the historical ties between India and Afghanistan
MEA Spokesperson Anurag Srivastava - फोटो : ANI

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि अफगानिस्तान की शांति परिषद के प्रमुख अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अफगान शांति प्रक्रिया और दोहा में चल रही वार्ता पर पीएम मोदी को जानकारी दी। पीएम मोदी ने भारत-अफगानिस्तान संबंधों को और मजबूती देने की प्रतिबद्धता दोहराई और वहां स्थायी संघर्ष विराम के प्रयासों का स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि बैठक के दौरान पीएम मोदी ने भारत और अफगानिस्तान के बीच ऐतिहासिक संबंधों को और गहरा करने के लिए भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।

विज्ञापन

 
कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान जवाब देने में विफल रहा है
वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कुलभूषण जाधव मामले से संबंधित मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस मुद्दे पर जवाब देने में विफल रहा है। इस साल के अंत में मंत्रिस्तरीय बैठक निर्धारित है। हम पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तारीखों पर काम करने की प्रक्रिया में हैं। बता दें कि इमरान खान सरकार ने मंगलवार को इस्लमाबाद हाईकोर्ट में कहा कि भारत ने जाधव की पैरवी के लिए वकील नियुक्त नहीं किया है। जबकि हकीकत यह है कि पाकिस्तान बार-बार भारत की तरफ से वकील नियुक्त करने की मांग को ठुकरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात भारतीयों को लीबिया में किया गया था अपहरण, वे सुरक्षित हैं
अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि एक निर्माण कंपनी में काम करने वाले सात भारतीयों को 14 सितंबर को लीबिया में अपहरण कर लिया गया था। ट्यूनीशिया में हमारे दूतावास ने लीबिया सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से संपर्क किया है और इन भारतीयों की रिहाई के लिए काम कर रहे हैं। हमें सूचित किया गया है कि वे सुरक्षित हैं।


हम यूके सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'अब हमें बताया गया है कि कोई गोपनीय कानूनी मामला है और इसका समाधान होने तक उसका प्रत्यर्पण नहीं हो सकता...हम ब्रिटेन सरकार के संपर्क में हैं।' उन्होंने कहा कि प्रत्यर्पण के खिलाफ सभी प्रयासों में माल्या के हार जाने के बाद भारत लगातार ब्रिटेन सरकार के संपर्क में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed