फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   125 crore people of India are inviting you- explore the opportunities in India: PM Narendra Modi

PM बोले- जितने पैसों में बनती है हॉलीवुड फिल्म, उतने में हम मंगल पर पहुंच गए

Sat, 03 Jun 2017 10:43 AM IST
amarujala.com- Presented by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Presented by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Sat, 03 Jun 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
125 crore people of India are inviting you- explore the opportunities in India: PM Narendra Modi
सेंट पीटर्सबर्ग में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : Amar Ujala

सेंट पीटर्सबर्ग में बोलते हुए मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत सेंट पीटर्सबर्ग की तारीफ करते हुए कहा कि ये राष्ट्रपति पुतिन का शहर है। मोदी ने कहा भारत और रूस के संबंध काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हम लोग अपनी दोस्ती के 70 साल का उत्सव मना रहे हैं और इस अवसर पर मैं आपके बीच हूं। पीएम मोदी ने मंच से भारत देश में मौजूद निवेश के मौकों, आर्थिक सुरक्षा के बारे में बताते हुए कहा कि हम 125 करोड़ लोग आपको निवेश का न्यौता दे रहे हैं। 

विज्ञापन


सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच की बैठक के दौरान मोदी ने कहा कि पिछले 70 सालों से हमारे संबंध आर्थिक उपयोगिता की बजाय एक दूसरे के विश्वास पर टिके रहे हैं । इन संबंधों की ऊंचाई और गहराई भी बढी़ है। पीएम ने कहा मैं यहां देश की सवा अरब आबादी के प्रतिनिधि के तौर पर आपके बीच मौजूद हूं।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने मंच से कहा कि हम 125 करोड़ लोग आपको(रुसियों) को भारत देश में निवेश के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने रूसी निवेशकों को भारत में इंस्फ्रास्ट्रक्चर, रक्षा प्रौद्योगिकी और विनिर्माण क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया।


पीएम मोदी ने कहा कि राजनीतिक इच्छाशक्ति, राजनीतिक स्थिरता और साफ उद्देश्यों के दम पर हम बदलाव की बयार ला रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल इंडिया के माध्यम से हम पूरे देश को डिजिटल बना रहे हैं।  पीएम मोदी ने कहा कि जितने पैसों में हॉलीवुड फिल्म बनती है, हम उससे भी कम खर्च में मंगल पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि रूस में लोग बॉलीवुड फिल्में खूब देखते हैं। यहां की नई पीढ़ी भी राज कपूर को जानती है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। इसकी वजह से दुनिया की शीर्ष एजेंसियां हमारी तरफ देख रही हैं और वो ये मान चुकी हैं कि भारत हमारे सबसे बेहतर अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

संबोधन के बाद गले मिले मोदी-पुतिन

125 crore people of India are inviting you- explore the opportunities in India: PM Narendra Modi
modi putin - फोटो : pti

मोदी से पहले राष्ट्रपति पुतिन ने भी कान्फ्रेंस को संबोधित किया। पुतिन ने एक बार फिर दोहराया कि रूस भारत का एक विश्वसनीय सहयोगी और हमेशा रहेगा। पीएम मोदी अपने संबोधन के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से गले भी मिले, जिससे दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी फिर से दुनिया के सामने आ गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed