2020 में भी भारत को बदलने के लिए लोगों का प्रयास जारी रहेगा : पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि हमें उम्मीद है कि 2020 भारत को बदलने और 130 करोड़ भारतीयों के जीवन को सशक्त बनाने के लिए लोगों द्वारा संचालित प्रयासों की निरंतरता का प्रतीक होगा। यह बात पीएम ने अपने ट्विटर अकांउट पर एक अन्य यूजर द्वारा ट्वीट किए वर्ष 2020 गीत पर रिट्वीट करते हुए कहा। वर्ष 2020 गीत में देश की उपलब्धियों की चर्चा की गई है। पीएम मोदी ने गीत की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक सुंदर संकलन है।
2019 में हमने काफी प्रगति हासिल की है। उम्मीद है कि 2020 भारत को बदलने और 130 करोड़ भारतीयों के जीवन को सशक्त बनाने के लिए लोगों द्वारा संचालित प्रयासों की निरंतरता का प्रतीक होगा। वीडियो में धारा 370 को खत्म करने, करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन, भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन की शुरुआत और एकल-उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ पहल सहित भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को दर्शाया गया है।
नमो 2.0 नाम के यूजर ने पीएम मोदी को टैग करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, '2019 भारत के लिए एक अद्भुत वर्ष था। हमने उन चीजों को बदल दिया जो हमने सोचा था कि हम कभी नहीं बदल सकते। हमने उन चीजों को हासिल किया जो हमने कभी सोचा ही नहीं था। यह गीत एक छोटा सा पुनर्कथन है। आशा है कि आप इसे पसंद करेंगे।'
गीत में भारतीय वायु सेना द्वारा पुलवामा हमले के बाद की गई सर्जिकल स्ट्राइक, सफल एंटी-सैट उपग्रह परीक्षण, हाउडी मोदी कार्यक्रम पर भी प्रकाश डाला गया है।
Lovely compilation!
— Narendra Modi (@narendramodi) December 31, 2019
Covers quite a lot of the progress we achieved in 2019.
Here is hoping 2020 marks the continuation of people powered efforts to transform India and empower the lives of 130 crore Indians. https://t.co/HHghJe0owW