फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi says Hopeful 2020 marks continuation of people-powered efforts to transform India

2020 में भी भारत को बदलने के लिए लोगों का प्रयास जारी रहेगा : पीएम मोदी

Tue, 31 Dec 2019 09:10 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 31 Dec 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
PM Modi says Hopeful 2020 marks continuation of people-powered efforts to transform India
PM Modi - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि हमें उम्मीद है कि 2020 भारत को बदलने और 130 करोड़ भारतीयों के जीवन को सशक्त बनाने के लिए लोगों द्वारा संचालित प्रयासों की निरंतरता का प्रतीक होगा। यह बात पीएम ने अपने ट्विटर अकांउट पर एक अन्य यूजर द्वारा ट्वीट किए वर्ष 2020 गीत पर रिट्वीट करते हुए कहा। वर्ष 2020 गीत में देश की उपलब्धियों की चर्चा की गई है। पीएम मोदी ने गीत की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक सुंदर संकलन है।

विज्ञापन


2019 में हमने काफी प्रगति हासिल की है। उम्मीद है कि 2020 भारत को बदलने और 130 करोड़ भारतीयों के जीवन को सशक्त बनाने के लिए लोगों द्वारा संचालित प्रयासों की निरंतरता का प्रतीक होगा। वीडियो में धारा 370 को खत्म करने, करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन, भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन की शुरुआत और एकल-उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ पहल सहित भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को दर्शाया गया है।

विज्ञापन

नमो 2.0 नाम के यूजर ने पीएम मोदी को टैग करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, '2019 भारत के लिए एक अद्भुत वर्ष था। हमने उन चीजों को बदल दिया जो हमने सोचा था कि हम कभी नहीं बदल सकते। हमने उन चीजों को हासिल किया जो हमने कभी सोचा ही नहीं था। यह गीत एक छोटा सा पुनर्कथन है। आशा है कि आप इसे पसंद करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गीत में भारतीय वायु सेना द्वारा पुलवामा हमले के बाद की गई सर्जिकल स्ट्राइक, सफल एंटी-सैट उपग्रह परीक्षण, हाउडी मोदी कार्यक्रम पर भी प्रकाश डाला गया है।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed