फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said It is my honour that I was born in Gujarat on the birth anniversary of Swami Dayanand Saraswati

PM Modi: 'ब्रिटिश सरकार ने हमारी सामाजिक बुराइयों को मोहरा बनाया', स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर बोले मोदी

Sun, 11 Feb 2024 01:43 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 11 Feb 2024 01:43 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर वह स्वामी दयानंद सरस्वती के जन्मस्थान टंकारा में उपस्थित होना चाहते थे, लेकिन यह संभव नहीं हो सका।

विज्ञापन
PM Modi said It is my honour that I was born in Gujarat on the birth anniversary of Swami Dayanand Saraswati
PM Narendra Modi - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ब्रिटिश सरकार ने हमारी सामाजिक बुराइयों को मोहरे की तरह इस्तेमाल करके हमें अपमानित करने की कोशिश की। ब्रिटिश शासन को तब कुछ लोगों ने सामाजिक परिवर्तनों का हवाला देकर उचित ठहराया था। ऐसे दौर में स्वामी दयानंद सरस्वती जी के आगमन ने इन सभी साजिशों को गहरा प्रहार दिया।

विज्ञापन


हमारी रुढ़ियों और अंधविश्वासों ने देश को जकड़ा
पीएम मोदी ने स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर कहा, 'एक वो दौर था, जब भारत के लोग गुलामी के कारण अपनी चेतना खो रहे थे, तब स्वामी दयानंद ने देश को बताया कि कैसे हमारी रुढ़ियों और अंधविश्वासों ने देश को जकड़ा है। इन सामाजिक बुराइयों ने हमारी एकता पर प्रहार किया था। ब्रिटिश सरकार ने हमारी सामाजिक बुराइयों को मोहरे की तरह इस्तेमाल करके हमें अपमानित करने की कोशिश की। ब्रिटिश शासन को तब कुछ लोगों ने सामाजिक परिवर्तनों का हवाला देकर उचित ठहराया था। ऐसे दौर में स्वामी दयानंद सरस्वती जी के आगमन ने इन सभी साजिशों को गहरा प्रहार दिया।'
विज्ञापन

 
आज स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती मना रहा देश
प्रधानमंत्री ने कहा, 'आज देश स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती मना रहा है। आज मैं स्वामी दयानंद सरस्वती के जन्मस्थान टंकारा में उपस्थित होना चाहता था, लेकिन यह संभव नहीं हो सका। हालांकि, मैं दिल से वहां आप सभी के साथ हूं।'


मेरे लिए सम्मान...
उन्होंने आगे कहा, 'यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं स्वामी दयानंद सरस्वती के जन्म स्थान गुजरात में पैदा हुआ।' पीएम मोदी ने कहा, 'स्वामी दयानंद सरस्वती ने अपने समय के दौरान महिलाओं की भूमिका और महत्व के बारे में बात की। नई नीतियों के माध्यम से इस देश की महिलाएं प्रगति कर रही हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा और विधानसभा में पारित किया गया और महिलाओं के आरक्षण को सुनिश्चित किया गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed