फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said India mission Chandrayaan, a living example of women power in mann ki baat

Chandrayaan 3: 'अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को चुनौती दे रहीं महिलाएं', मिशन पर क्या-क्या बोले PM मोदी, पढ़ें

Sun, 27 Aug 2023 11:27 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 27 Aug 2023 11:27 AM IST
सार

Mann Ki Baat Live 104th Episode: पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को चुनौती दे रही हैं। किसी देश की बेटियां जब इतनी आकांक्षी हो जाएं, तो उस देश को विकसित होने से भला कौन रोक सकता है।

विज्ञापन
PM Modi said India mission Chandrayaan, a living example of women power in mann ki baat
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिये देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने चंद्रयान मिशन की तारीफ की और कहा कि इस उपलब्धि के बारे में जितनी बात की जाए कम है। साथ ही कहा कि भारत का मिशन चंद्रयान, नारीशक्ति का भी जीवंत उदाहरण है।

विज्ञापन


सावन में दो बार मन की बात 
उन्होंने संबोधन की शुरुआत में कहा कि अगस्त एपिसोड में आपका स्वागत है। मुझे याद नहीं कि कभी ऐसा हुआ हो कि सावन महीने में दो बार मन की बात हुआ है। सावन यानी महाशिव का महीना। उन्होंने आगे चंद्रयान-3 मिशन पर बात की। कहा कि चंद्रयान को चंद्रमा पर पहुंचे तीन दिन से ज्यादा का समय हो गया है। यह सफलता इतनी बड़ी है कि इसकी जितनी चर्चा हो, उतना कम है। 

विज्ञापन


अभी तो सूरज उगा है...
पीएम ने एक कविता की पंक्तियां सुनाईं। उन्होंने कहा कि आसमान में सिर उठाकर, घने बादलों को चीरकर, रोशनी का संकल्प लेकर, अभी तो सूरज उगा है। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को भारत ने भारत के चंद्रयान ने यह साबित कर दिया है कि संकल्प के सूरज चांद पर भी उगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रयान नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण
मन की बात में पीएम ने कहा कि इस मिशन का एक पक्ष ऐसा भी रहा, जिसकी आज मैं आप सबके साथ चर्चा करना चाहता हूं। आपको याद होगा कि इस बार मैंने लाल किले से कहा था कि हमें वीमेन लेड डेवलपमेंट को आगे बढ़ाना है। भारत का मिशन चंद्रयान नारी शक्ति का भी जीवंत उदाहरण है।


आज हमारे सपने भी बड़े
उन्होंने कहा कि इस पूरे मिशन में अनेकों महिलाएं वैज्ञानिक सीधे तौर पर जुड़ी रहीं। इन्होंने अलग-अलग सिस्टम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, प्रोजेक्ट मैनेजर की जिम्मेदारी संभाली। भारत की बेटियां अब अनंत अंतरिक्ष में भी योगदान दे रही हैं। आज हमारे सपने भी बड़े हैं और प्रयास भी बड़े हैं।

अंतरिक्ष को चुनौती दे रहीं बेटियां
उन्होंने कहा कि भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को चुनौती दे रही हैं। किसी देश की बेटियां जब इतनी आकांक्षी हो जाएं, तो उस देश को विकसित होने से भला कौन रोक सकता है।



अलग-अलग सेक्टर्स की भी भूमिका
उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता में हमारे वैज्ञानिकों के साथ अलग-अलग सेक्टर्स की भी भूमिका रही है। जब सबका प्रयास रहा, तब सफलता भी मिली। यही चंद्रयान की सबसे बड़ी सफलता रही। मैं आशा करता हूं कि हमारा स्पेस सेक्टर इसी तरह आगे भी सबके प्रयास से सफलता हासिल करेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed