फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said India is moving forward with a clear roadmap on the occasion of world environment day

World Environment Day: पीएम मोदी ने कहा- पर्यावरण संरक्षण पर स्पष्ट रोडमैप के साथ आगे बढ़ रहा भारत

Mon, 05 Jun 2023 01:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 05 Jun 2023 01:31 PM IST
सार

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक जलवायु की सुरक्षा के लिए यह महत्वपूर्ण है कि सभी देश स्वार्थी हितों से ऊपर उठकर सोचें।

विज्ञापन
PM Modi said India is moving forward with a clear roadmap on the occasion of world environment day
World Environment Day 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत वर्तमान आवश्यकताओं और भविष्य के दृष्टिकोण के बीच संतुलन बनाए रखते हुए पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के लिए एक स्पष्ट रोडमैप के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत ने अपने 4जी और 5जी दूरसंचार नेटवर्क का विस्तार किया है तो उसने अपने वन क्षेत्र को भी समान स्तर पर बढ़ाया है। पीएम ने कहा, गरीब और विकासशील देश कुछ विकसित देशों की ‘गलत नीतियों’ की कीमत चुका रहे हैं।

विज्ञापन


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को एक कार्यक्रम में अपने वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक जलवायु की सुरक्षा के लिए यह महत्वपूर्ण है कि सभी देश स्वार्थी हितों से ऊपर उठकर सोचें। उन्होंने कहा, लंबे समय से बड़े और उन्नत देशों में विकास का मॉडल विरोधाभासी था। इससे उन्होंने विकास के लक्ष्य तो हासिल कर लिए, लेकिन दुनिया के पर्यावरण को उनके विकास की कीमत चुकानी पड़ी। यह एक ऐसा मुद्दा है जिसके बारे में दुनिया आज बात कर रही है। लेकिन भारत पिछले चार-पांच वर्षों से लगातार इस दिशा में काम कर रहा है।
विज्ञापन


भविष्य को ध्यान में रख उठाए कदम
भूजल संरक्षण का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि रामसर योजना भविष्य में ईको टूरिज्म का बड़ा केंद्र बनी रहेगी। पीएम मोदी ने कहा, एक तरफ हमने गरीबों को मदद मुहैया कराई है और दूसरी तरफ भविष्य की ईंधन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भी बड़े कदम उठाए हैं। पीएम ने कहा, इस साल विश्व पर्यावरण दिवस का विषय सिंगल-यूज प्लास्टिक से छुटकारा पाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपत्ति जताने वाला कोई नहीं था...पीएम मोदी ने कहा कि दशकों तक विकसित देशों के इस रवैये पर आपत्ति करने वाला कोई नहीं था। उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि भारत ने इन सभी देशों के समक्ष जलवायु न्याय का सवाल उठाया है।


देश के प्रयासों की विदेश में भी हो रही चर्चा : भूपेंद्र
केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारत के पर्यावरण संरक्षण के प्रयास देश में प्रभावी हैं और विदेशों में भी उनकी चर्चा हो रही है। भारत ने भविष्य की जरूरतों को वर्तमान की आवश्यकताओं के अनुरूप आकलित करके पर्यावरण संरक्षण योजनाओं को क्रियान्वित किया है। इसके चलते देश में वन्य जीवों का विस्तार हो रहा है। वन क्षेत्रफल में भी इजाफा हुआ है। सात दशकों के बाद चीतों की वापसी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed