{"_id":"6032cf50a8deab1c9a03cd9c","slug":"pm-modi-said-in-bjp-meeting-that-our-goal-is-aatm-nirbhar-bharat-not-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की बैठक में पीएम मोदी बोले- 'हमारा लक्ष्य आत्मनिर्भर भारत, सत्ता नहीं'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा की बैठक में पीएम मोदी बोले- 'हमारा लक्ष्य आत्मनिर्भर भारत, सत्ता नहीं'
Mon, 22 Feb 2021 02:55 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
बैठक में पीएम मोदी...
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्मनिर्भर और नए भारत के निर्माण के लिए सुधारों को बेहद जरूरी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिशा में तेजी से आगे बढऩे का संदेश दिया है।
विज्ञापन
पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों, संगठन मंत्रियों और राज्य के प्रभारियों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि भाजपा या सरकार का लक्ष्य सत्ता हासिल करना नहीं बल्कि सत्ता के माध्यम से आत्मनिर्भर और सबल भारत का निर्माण करना है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा अन्य दलों से अलग है। हमारे लिए राजनीति का लक्ष्य सत्ता नहीं सेवा है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि सेवा के माध्यम से ही संगठन का विस्तार होगा।
विज्ञापन
चूंकि लक्ष्य देश को बड़ा बनाने का है, इसलिए संगठन में भी उसी हिसाब से गुणवत्ता का विकास करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार और पार्टी की नीति सबका साथ सबका विकास है। भविष्य में हमें इसी मूल मंत्र के साथ आगे बढऩा होगा।
सुधार और नेशन फर्स्ट की भावना जरूरी
पीएम ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। सरकार ने अर्थव्यवस्था, श्रम और कृषि क्षेत्र में तेज गति से सुधार का रास्ता अपनाया है। अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में जीएसटी लागू किया गया है।
ढाई दर्जन श्रम कानूनों को कम कर चार श्रम कानून बनाए गए हैं। कृषि क्षेत्र में अवसर बढ़ाने के लिए तीन नए कानून लाए गए हैं। बैंकों के विलय का रास्ता निकाला गया है। पीएम ने कहा कि देश में विकास के लिए बेहद सकारात्मक माहौल है। हमें इस स्थिति का लाभ संगठन विस्तार के लिए करना चाहिए।
आत्मनिर्भर भारत के लिए देशव्यापी अभियान
बैठक में पार्टी ने आत्मनिर्भर भारत निर्माण के लिए पार्टी के स्थापना दिवस से देशव्यापी अभियान शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने केलिए वोकल फॉर लोकल का प्रचार करेंगे। इसी दौरान पार्टी की ओर से सुधारों के समर्थन में वातावरण बनाया जाएगा। सरकार के पोषण अभियान से महिला मोर्चा को जोड़ा जाएगा।
राजनीतिक प्रस्ताव में विपक्ष पर हमला पीएम की तारीफ
बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव के जरिए विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम की तारीफ की गई। प्रस्ताव में कांग्रेस पर कोरोना, राम मंदिर, अनुच्छेद 370 जैसे मुद्दों पर भ्रम के जरिए भय फैलाने की कोशिश का आरोप लगाया गया। पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा कि खासतौर से कांग्रेस विरोध के पूर्वाग्रह से ग्रसित हो कर अंधकार की विलीन होती जा रही है।