फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said: Central schemes giving power to farmers

पीएम मोदी बोले: किसान भाई-बहनों पर गर्व, ये जितना सशक्त होंगे, देश उतना समृद्ध होगा

Sun, 10 Apr 2022 01:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 10 Apr 2022 01:14 PM IST
सार

पीएम मोदी ने लिखा कि, हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है। ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा।

विज्ञापन
PM Modi said: Central schemes giving power to farmers
pm narendra modi - फोटो : ANI

विस्तार

बैसाखी पर्व व फसल के मौसम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सम्मान निधि व अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि, देश में 11.3 करोड़ किसानों को केंद्र सरकार की योजनाओं से सीधे लाभ हुआ है। 1.82 लाख करोड़ रुपये सीधे उनके खाते में भेजे गए हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को छह हजार रुपये की वार्षिक मदद मिली है। 1.30 लाख करोड़ रुपये की राशि कोरोना महामारी के दौरान हस्तांतरित की गई है। इसका लाभ विशेष रूप से छोटे किसानों तक पहुंचा है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने लिखा कि, हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है। ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा। मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं।
विज्ञापन


फरवरी, 2019 में हुई थी किसान सम्मान निधि की घोषणा 
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने फरवरी, 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की घोषणा की गई थी। इसके तहत किसानों को न्यूनतम आय सहायता के रूप में प्रति वर्ष 6,000 रुपये तक मिलेंगे। वहीं कृषि संबंधी बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 1 लाख करोड़ की ऋण सुविधा प्रदान की गई है। अब तक इसके तहत 11,632 परियोजनाओं के लिए 8,585 करोड़ रुपये के ऋण की स्वीकृति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed